बॉलीवुड

Ajay Devgn को बर्थडे विश करते हुए एक्साइटेड हुई पत्नी काजोल, कर डाली ये फोटो शेयर

Ajay Devgn Birthday: फिल्म 'शैतान' के अजय देवगन को पत्नी काजोल ने एक अलग की तरीके से विश किया है। उन्होंने एक्साइटमेंट में ये फोटो शेयर कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2024, 11:26 AM IST
ajay_devgn_birthday_wished_wife_actress_kajol_funny_instagram_story_unseen_photo_share.jpg
काजोल ने पति अजय देवगन को किया बर्थडे विश

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में काजोल ने पति को इंस्टाग्राम पर विश किया है। साथ ही उनकी एक फोटो भी शेयर की है। एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है। जिसे पढ़कर फैंस भी खूब एंजॉय कर रहे हैं और एक्टर का जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। ऐसे में काजोल ने अजय देवगन को शानदार तरीके से विश किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- "मुझे पता है कि आप अपने जन्मदिन को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं कि आप एक बच्चे की तरह ऊपर-नीचे उछल रहे हैं और अपने केक के बारे में सोचते ही अपने हाथों से ताली बजा रहे हैं और गोल-गोल घूम रहे हैं… मेरी दिन की शुरुआत इसी से होती है।” आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं @ajaydevgn।"

काजोल ने कैप्शन के साथ अजय देवगन की एक फोटो भी शेयर की है। इसमें फिल्म 'शैतान' के हीरो अजय देवगन ने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है वह पूल के सामने खड़े हुए हैं, कैमरे से दूर देख रहे हैं और उन्होंने काले चश्मे से अपने लुक को पूरा किया है।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा