बॉलीवुड

दुर्गा पूजा के बीच घर पर आया सकंट! काजोल- अजय देवगन के बंगले के अंदर का BMC ने गिराया कुछ हिस्सा, जानें पूरा मामला

Ajay Devgn bungalow Demolished: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के बंगले के अवैध हिस्सों को गिरा दिया गया है। जहां पूरा परिवार मां दुर्गा की पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है वहीं, ये कार्रवाई हुई है। आइये जानते हैं पूरा मामला
2 min read
• •
Oct 17, 2026
Ajay Devgn bungalow Demolished bmc take action for Illegal Construction amid durga puja celebration
अजय देवगन और काजोल के घर BMC ने चलाया बुलडोजर (Photo Source- Instagram/@kajol)

Ajay Devgn bungalow Demolished: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) के घर इन दिनों मां दुर्गा का भव्य आयोजन चल रहा है। जहां पूरा परिवार खुशियां मना रहा है वहीं उनके घर पर बड़ा संकट आया है। उनके आलीशान बंगले पर बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बुलडोजर और हथौड़े चलाकर अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया है। बीएमसी की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद जुहू इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

अजय देवगन के घर बिना अनुमति चल रहा था निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं रुका

अजय देवगन का 7,802 स्क्वायर फुट का भव्य बंगला मुंबई के पॉश इलाके जुहू स्थित कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में मौजूद है। BMC अधिकारियों के अनुसार, इस बंगले के अंदर बिना म्युनिसिपल इजाजत के कई तरह के बदलाव किए जा रहे थे। इनमें अंदरूनी बनावट में बदलाव, नई पार्टीशन दीवारें खड़ा करना, खिड़कियों के डिजाइन में बदलाव और अन्य अवैध निर्माण शामिल थे।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए BMC ने 10 सितंबर को मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट के सेक्शन 354A के तहत अजय देवगन को एक फॉर्मल नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के जरिए उन्हें तुरंत काम रोकने और वैध दस्तावेज जमा कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन, नोटिस जारी होने के बाद भी बंगले में निर्माण कार्य बिना रुके जारी रहा था। आखिरकार, शनिवार को बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने हथौड़ों की मदद से अवैध रूप से बनाए गए हिस्सों को पूरी तरह गिरा दिया।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

यह पूरा विवाद बंगले के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ। 10 अगस्त 2026 को देवगन परिवार ने इस बंगले को 'फ्लोरियन हुरेल सैलून्स प्राइवेट लिमिटेड' को 5 साल के लिए लीज पर दिया था। यह डील 10 करोड़ 61 लाख रुपये में हुई थी, जिसका शुरुआती मासिक किराया 16 लाख रुपये तय किया गया था। बंगले में व्यावसायिक सैलून और स्पा खोलने की योजना थी, जिसका कपोल सोसाइटी के निवासी लगातार विरोध कर रहे थे। निवासियों का कहना था कि आवासीय इलाके में सैलून खुलने से ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा की गंभीर समस्याएं खड़ी होंगी।

अजय देवगन पर पहले हुआ था पान मसाला विज्ञापन को लेकर नोटिस जारी

वहीं, इससे पहले पान मसाला के विज्ञापन को लेकर कुछ समय पहले FDA ने अजय देवगन को नोटिस जारी किया था। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ का भी नाम शामिल था। नोटिस मिलने के बाद अजय देवगन ने इसका जवाब दिया था। तीनों स्टार्स पर यह कार्रवाई FDA कमश्नर तुकाराम मुंढे के द्वारा की गई थी।

तुकाराम मुंढे ने बाद में बताया था कि महाराष्ट्र में साल 2012 से ही गुटखा, पान मसाला और तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स प्रतिबंधित है उनका मानना है कि एक्टर्स द्वारा किए जा रहे निज्ञापन की जांच इसलिए की जा रही है कि ये ऐड किसी बैन किए हुए प्रोडक्ट से जुड़ा हुआ हो सकता है। वहीं, अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की फिल्म 'दृश्यम 3' थियेटर्स में दो अक्टूबर को रिलीज हुई थी, जो शानदार कलेक्शन कर रही है।

Updated on:
17 Oct 2026 12:16 pm
Published on:
17 Oct 2026 11:29 am