बॉलीवुड

अपनी फिल्म ‘भुज’ के प्रमोशन के दौरान अजय देवगन बोले- हम लोग महान बलिदानों के बारे में कुछ नहीं जानते

फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म का अजय देवगन बड़े जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2021, 1:31 PM IST
ajay_devgan_bhuj.jpg
Ajay Devgan Bhuj

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म आईएफ स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक से प्रेरित है। इस फिल्म का अजय देवगन बड़े जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। शुक्रवार को एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात की। उन्होंने देश के लोगों से शिकायत करते हुए कहा कि वह भारत का ज्यादा इतिहास नहीं जानते हैं। इसलिए फिल्मों के जरिए बलिदान की कहानियों को नए तरीके से दिखाया जाता है।

अजय देवगन ने कहा, "हमारे देश की यही परेशानी है कि हम लोग ऐसे महान बलिदानों के बारे में कुछ भी नहीं जानते। इससे जुड़ी जानकारी हमारी इतिहास की किताबों में भी मौजूद नहीं है। यदि हम अपने देश के नायकों और उनके बलिदानों के बारे में बात नहीं करेंगे तो फिर हम अपने देश से कैसे प्यार कर सकते हैं?’’

अजय देवगन ने आगे कहा, 'लोगों को इस कहानी के बारे में जरूर जानना चाहिए। क्योंकि अगर बहुत मेहनत के बाद कुछ मिलता है तो आप उसकी कद्र करते हैं। अगर लोग हमारे वीरों के बलिदान के बारे में जानेंगे तो यह उन्हें इतिहास में हमारी गति के बारे में बताएगा। अगर इससे दो प्रतिशत भी फर्क पड़ता है तो बड़ी बात होगी। इसके बाद अपनी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, ये फिल्म केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं है बल्कि ये उन 300 महिलाओं की भी कहानी है, जो किसी सशस्त्र बल का हिस्सा नहीं थीं। महिलाओं ने हवाई पट्टी बनाने के लिए अपने घरों तक को तोड़ दिया था। ये बहुत ही शानदार कहानी है।'

बता दें कि 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने की कहानी पर आधारित है। फिल्म रिलीज हो चुकी है। हालांकि, ज्यादातर लोगों का कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें काफी निराश किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, संजय दत्त, शरद केलकर, नोरा फतेही और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब