नई दिल्ली। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर रणबीर कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने फिल्म 'सांवरिया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों को अपने लुक्स का दीवाना बना दिया था। हालांकि, एक्टिंग से ज्यादा वह अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे। डेब्यू के दौरान ही उनका नाम सोनम कपूर के साथ जुड़ा था। हालांकि, जल्द ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर ने अपनी जिंदगी का सबसे पहला KISS किस एक्ट्रेस को किया था?