बॉलीवुड

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने शुरू किया ‘मिशन धारावी’, 700 परिवारों की कर रहे हैं मदद

अजय देवगन मुंबई के झुग्गी बस्ती धारावी के 700 परिवारों की देखरेख कर रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।

2 min read
May 28, 2020
ajay devgn

कोरोना के खिलाफ जंग में बॉलीवुड सेलेब्स बढ़-चढ़कर काम कर रहे हैं। इन दिनों अभिनेता सोनू सूद ने प्रवासियों मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे है। वहीं, अजय देवगन मुंबई के झुग्गी बस्ती धारावी के 700 परिवारों की देखरेख कर रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से एक खास अपील भी की है। अजय ने ट्वीट किया, 'धारावी कोविड-19 का केंद्र बना हुआ है। कई नागरिक एमसीजीएम की मदद से दिन रात काम कर रहे हैं। कई एनजीओ की मदद से जरूरतमंद लोगों को राशन और हाइजीन किट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हम 700 परिवारों की मदद कर रहे हैं। मेरी आपसे अपील है कि आप भी दान करें।'

इससे पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, 'प्रवासी श्रमिकों को उनके घर सुरक्षित वापस भेजने का आप जो काम कर रहे हैं वह बहुत सराहनीय है। आपको खूब ताकत मिले सोनू।' आपको बता दें कि सोनू अब तक करीब 12 हजार से ज्यादा प्रवासियों को उनके घर पहुंचा चुके है। महाराष्ट्र सरकार सहित देशभर में उनकी इस नेक काम के लिए खूब तारीफ की जा रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें अजय देवगन पिछली बार फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे। इसमें उन्होंने सूरवीर तानाजी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था। रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने साथ में एक से एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं। दोनों की 'गोलमाल' और 'सिंघम' फ्रेंचाइज दर्शकों बहुत आई हैं और इन सीरीज की अगली फिल्मों का इंतजार है। अब खबर है कि रोहित जल्द ही 'गोलमाल 5' पर काम शुरू करना चाहते हैं। बताया जा रहा है लॉकडाउन के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

Published on:
28 May 2020 01:52 pm
Also Read
View All