बॉलीवुड

Box Office: Raid 2 की 10वें दिन धमाकेदार कमाई, अजय देवगन ने तोड़ा पहले पार्ट का रिकॉर्ड

Raid 2  Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने भारत में अच्छी कमाई कर रही है। इसने बीते शनिवार को भी अच्छा कलेक्शन किया। यहां जानिए इसकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। 
2 min read
• •
Updated: 11 May 2025, 11:12 AM IST
Ajay-devgn-movie-raid-2-box-office-collection-day-10-hindi
Raid 2 Box Office Collection

Raid 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन स्टारर 'रेड-2' ने 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और इसे टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।

ये फिल्म ‘द भूतनी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी, लेकिन संजय दत्त की द भूतनी इसके आगे फेल हो गई। इसने 10वें दिन कितनी कमाई की इसकी रिपोर्ट आ गई है।

रेड-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म की कमाई में शनिवार यानी दसवें दिन को 50% का उछाल देखने को मिला है। इसने 10वें दिन कुल 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इसका कुल कलेक्शन करीब 109 करोड़ रुपये हो गया है। ये फिल्म 2018 में आई ‘रेड’ के लाइफटाइम कलेक्शन 98 करोड़ रुपये को पार कर चुकी है।

अजय देवगन की फिल्म रेड 2

रेड-2 फिल्म की कहानी 

‘रेड-2’ में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार की रेड है दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) के घर। फिल्म में वाणी कपूर अजय की पत्नी मालिनी पटनायक के रोल में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर बनाई पकड़

हाल ही में रिलीज हुई कई बॉलीवुड फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं मगर अजय देवगन की रेड 2 अलग ही तेवर दिखा रही है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिलक के अनुसार, फिल्म की दुनिया भर में कमाई 137.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। रेड 2 ने सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी 2 जैसी हाल ही में रिलीज हुई मूवीज से बेहतर प्रदर्शन किया है। मगर अजय देवगन की ये फिल्म एक्टर की ही पिछली मूवी शैतान से आगे नहीं निकल पाई है।

Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’