अमिताभ ने अपनी 'एक्स' पोस्ट में पहलगाम हमले में आतंकवादियों के धर्म पूछकर गोली मारने की घटना का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- "छुट्टियां मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति-पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद, उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने घुटने पर गिरकर, रो-रोकर अनुरोध करने के बाद भी, कि 'उसके पति को न मारो', उसके पति को उस बुजदिल राक्षस ने बेहद बेरहमी से गोली मार दी..। जब पत्नी ने कहा 'मुझे भी मार दो', तो राक्षस ने कहा 'नहीं... तू जाकर…. को बता।'