9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जावेद अख्तर ने बताया कि कैसे सिर्फ एक आवाज से जन्मी थी ‘मिस्टर इंडिया’ की कहानी

Mr India Movie: जावेद अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू खुलासा किया कि शुरुआत में मिस्टर इंडिया की स्टोरी पर कोई फिल्म बनाने वाला नहीं था। इस मूवी को कैसे बनाया गया उन्होंने ये भी रिवील किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 10 May 2025, 1:21 PM IST

Mr-india-was-born-from-a-voice-reveals-javed-akhtar-amitabh-bachchan-connection

मिस्टर इंडिया और जावेद अख्तर

Mr India Movie: फेमस राइटर जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की स्टोरी पर कोई मूवी बनाने को तैयार नहीं था। इस फिल्म का आइडिया उन्हें कैसे आया और कैसे बनी ये कल्ट मूवी, उन्होंने ये भी बताया है।

कैसे आया फिल्म बनाने का आइडिया

जावेद अख्तर ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का आइडिया उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज से आया था। एक फिल्म के मुहूर्त पर जब बच्चन साहब मौजूद नहीं थे, तब उनकी रिकॉर्डेड आवाज को मंच पर चलाया गया।

यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर मिला खास तोहफा, 2-2 फिल्मों का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

अख्तर साहब ने कहा-“जब मैंने वो आवाज सुनी, तो सोचा अगर ये आवाज इतनी प्रभावशाली है, तो क्यों न कोई ऐसा किरदार बनाया जाए जो दिखाई न दे, लेकिन बोले तो लोग पहचान लें। यहीं से 'इनविजिबल मैन' का ख्याल आया।”

बच्चों की दुनिया से जुड़ी कहानी

जावेद अख्तर का सपना था एक ऐसी फिल्म बनाना जो बच्चों को भी रोमांचित करे। उन्होंने कहा-“बच्चे किसी अदृश्य इंसान से बहुत प्रभावित होते हैं। मैंने सोचा, क्यों न कुछ ऐसा रचा जाए जो उनके दिल को छू जाए।”

यह भी पढ़ें: ये नया हिंदुस्तान है…ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी, जब फिल्मी पर्दे पर दिया गया पाकिस्तान को जवाब

सलीम-जावेद की जोड़ी के टूटते ही रुका प्रोजेक्ट

इस बीच सलिम-जावेद की जोड़ी टूट गई और फिल्म की योजना भी रुक गई। लेकिन जावेद अख्तर ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद लिखे, लेकिन शुरू में कोई प्रोड्यूसर इसे लेने को तैयार नहीं था।

बोनी कपूर ने दिखाई हिम्मत

बाद में बोनी कपूर को कहानी पसंद आई और उन्होंने इसे अपने भाई अनिल कपूर के साथ लॉन्च करने का फैसला किया। यहीं से ‘मिस्टर इंडिया’ को नई दिशा मिली।

अमिताभ से दूरी बनाने का लिया फैसला

अख्तर ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके और सलीम खान के अलग होने की वजह अमिताभ बच्चन से नजदीकी को बताया। इसलिए उन्होंने अगले 10 साल तक बच्चन साहब के साथ कोई फिल्म नहीं की, ताकि कोई गलत धारणा न बने।

लोगों के दिलों में बसती है मिस्टर इंडिया

‘मिस्टर इंडिया’ न सिर्फ बच्चों बल्कि हर उम्र के दर्शकों को पसंद आई। मोगैंबो का डायलॉग, गायब होने का कॉन्सेप्ट और अनिल कपूर की सादगी ने इसे एक आइकॉनिक फिल्म बना दिया।