आज रिलीज हुए इस पोस्टर में विजय देवरकोंडा ध्यान मुद्रा में बैठे हुए दिख रहे हैं, जैसे किसी देवता की पूजा कर रहे हों। पोस्टर में उनका चेहरा सामने नहीं दिखाया गया है, लेकिन उनका पोज, लाइटिंग और बैकग्राउंड एक रहस्यमयी योद्धा की झलक देती है। वो योद्धा के रूप में बैठे तप करते दिखे रहे हैं पर उनका रियल लुक अभी रिवील नहीं किया गया है।