
अक्षरा सिंह
Akshara Singh Latest Post: भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बाद फिल्म इंडस्ट्री के सितारे देश के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और फिल्म हस्तियों ने अपने कई प्रोग्राम भी फिलहाल स्थगित कर दिए हैं।
इसी तरह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पोस्ट शेयर कर एक बड़ा फैसला लिया है। उनके इस फैसले की लोग तारीफ कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह ने कहा कि वो देश के साथ खड़ी हैं और जब तक सब ठीक नहीं हो जाता, उनका कोई गाना रिलीज नहीं होगा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- "जब तक सब ठीक नहीं हो जाता कोई पोस्ट, कोई गाना रिलीज नहीं होगा।"
जो पोस्ट उन्होंने शेयर की है उसमें लिखा है- "इस कठिन समय में मैं अक्षरा सिंह देश के साथ खड़ी हूं। हे ईश्वर, हमारे देश भारत को आशीर्वाद और प्रगति के साथ शांति और समृद्धि प्रदान करें। देश के जवानों की रक्षा करें, हमारे लोगों को सुरक्षित रखें और देशवासियों को एकता और प्रेम में रहने की सद्बुद्धि प्रदान करें।" इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी।
आपको बता दें कि इससे पहले भारत-पाक तनाव पर एक और पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने देश की सेना के लिए प्रार्थना और साथ खड़े रहने की बात की थी। भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए भोजपुरी के अन्य स्टार्स ने भी अपने रिएक्शन दिए।
एक्ट्रेस मोनालिसा ने देश के नाम एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर लिखा- 'धन्यवाद भारतीय सेना, हम अपने सभी जवानों के लिए प्रार्थना करते हैं, क्योंकि उनकी वजह से ही हम सुरक्षित हैं। भारत अपने हीरो के साथ खड़ा है।'
खेसारी लाल यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा- ''हमनी के सेना के हिम्मत के सामने कोई भी दुश्मन ना टिक पाई! जय हिंद, जय जवान।''
इनके अलावा, आम्रपाली दुबे ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "सोफिया कुरैशी के पिता ने कहा- देश पहले है और हमें गर्व है। हमारे बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों को सलाम।"
एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लिखा-"जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब भारतीय शहरों को बचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को हमारा धन्यवाद। आप ही कारण हैं कि हम स्वतंत्र रूप से सांस लेते हैं धन्यवाद...जय हिंद।"
इस तरह भोजपुरी स्टार्स देश के साथ खड़े होने की बातें कर सेना का मनोबल बढ़ाते दिख रहे हैं।
Updated on:
10 May 2025 05:27 pm
Published on:
10 May 2025 05:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
