बॉलीवुड

तान्हाजी की शानदार कमाई पर अजय देवगन का आया पहला रिएक्शन, कहा- पूरी दुनिया को बताएं ये बात…

अजय देवगन की मूवी 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को कई फैंस और पार्टीज ने सपोर्ट किया। पहले दिन 'तान्हाजी' ने 15.10 करोड़ का बिजनेस किया। इस शानदार रिस्पोंस के बाद अजय देवगन ने दर्शकों को अपनी फिलिंग वीडियो के जरिए शेयर की है।
2 min read
Jan 11, 2020
तान्हाजी की शानदार कमाई पर अजय देवगन का आया पहला रिएक्शन, कहा— पूरी दुनिया को बताएं ये बात
तान्हाजी की शानदार कमाई पर अजय देवगन का आया पहला रिएक्शन, कहा— पूरी दुनिया को बताएं ये बात

मुंबई। अजय देवगन की मूवी 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को दर्शकों की ओर से खासा रिस्पोंस मिला है। मूवी ने पहले ही दिन 15.10 करोड़ का बिजनेस किया है। इस शानदार रिस्पोंस के बाद अजय देवगन ने दर्शकों को अपनी फिलिंग वीडियो के जरिए शेयर की है।

अजय देवगन ने कहा,'जो प्यार आपने तानाजी को दिया है, उसके लिए मैं दिल से आप लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। और ज्यादा से ज्यादा हिन्दुस्तानी जो यहां या देश के बाहर रहते हों, मैं चाहूंगा कि वो तानाजी मालुसरे का बलिदान देखें और दुनिया को बताएं। बहुत—बहुत धन्यवाद। तानाजी देश को जोड़ता है।'

अजय देवगन की मूवी 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' को कई फैंस और पार्टीज ने सपोर्ट किया। इस मूवी के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि दीपिका को लेकर हुए विवाद का फायदा इसे मिला। पहले दिन अजय की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने 15.10 करोड़ का बिजनेस किया। क्रिटिक तरण आदर्श के अनुसार मूवी को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में फैंस का सपोर्ट मिला।

तान्हाजी और छपाक की पहले दिन की कमाई पर सबकी नजरें थीं। वजह साफ है कि दीपिका के जेएनयू जाने पर विवाद हुए विवाद से उनकी फिल्म देखने और ना देखने की अपील होने लगी।दीपिका पादुकोण की 'छपाक' को क्रिटिक्स से भले ही शानदार रिव्यूज मिले, लेकिन उतने दर्शक नहीं मिल पाए। पहले दिन छपाक का कलेक्शन 4.77 करोड़ रुपए रहा। कहा जा सकता है कि दीपिका का जेएनयू विरोध प्रदर्शन में जाना भारी पड़ गया। हालांकि दोनों ही मूवीज के लिए शनिवार और रविवार के दिन महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों दिनों में अजय—दीपिका की मूवीज की असली परीक्षा होनी है।

Updated on:
11 Jan 2020 09:43 pm
Published on:
11 Jan 2020 09:43 pm