
जम्मू—कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश सदमें में है। देशभर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है और पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की जा रही है। इस मामले में बॉलीवुड भी पीछे नहीं हैै। इसी क्रम में अभिनेता Ajay Devgn और उनकी आने वाली फिल्म 'टोटल धमाल' (Total Dhamaal) की टीम ने बड़ा फैसला लिया है। इस मूवी के लीड एक्टर और प्रोड्यूसरों में से एक अजय ने ऐलान किया है कि इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं 'टोटल धमाल' की टीम ने शहीद जवानों के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है।
अजय देवगन ने ट्विटर के जरिए यह घोषणा की है। बॉलीवुड के 'सिंघम' ने ट्वीट पर लिखा, 'मौजूदा हालात को देखते हुए 'टोटल धमाल' की टीम ने फैसला लिया है कि फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जाएगा।' आपको बता दें कि पुलवामा हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे।'
फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स द्वारा लिए गए इस फैसले की सोशल मीडिया पर जबरदस्त सराहना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा- 'थैंक्यू, अजय सर आप में प्रति देश प्रेम कितना है। ये आज आपने बता दिया।' लोग 'टोटल धमाल' के इस फैसले को सलाम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, बोमन ईरानी, रितेश देशमुख भी नजर आएंगे। 'टोटल धमाल' 22 फरवरी को रिलीज होगी।