5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
पूर्व मंत्री जसवंत यादव ने कहा पुलवामा हमले में किसी गद्दार का हाथ, गहलोत से कर डाली यह मांग, देखें वीडियो
Play video

पूर्व मंत्री जसवंत यादव ने कहा पुलवामा हमले में किसी गद्दार का हाथ, गहलोत से कर डाली यह मांग, देखें वीडियो

राजस्थान सरकार के पूर्व श्रम मंत्री जसवंत यादव ने पुलवामा हमले के बाद जश्न मना रहे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 18, 2019

अलवर. राजस्थान सरकार के पूर्व श्रम मंत्री जसवंत यादव ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जसवंत यादव कहा कि आज वो समय आ गया है जब प्रत्येक नागरिक को जागने की आवश्यकता है। इस घटना के बाद प्रदेश में देशद्रोह के दो मामले सामने आए। इन दोनों ही मामलों में प्रदेश की सरकार को सख्त होना चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
जसवंत यादव ने कहा कि पुलवामा में हुए हमले के बाद देशभर में आक्रोश का माहौल है। लेकिन इनके बीच कुछ देशद्रोही भी हैं जो इस हमले पर जश्न मना रहे हैं।

यादव ने कहा कि जयपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्राओं ने घटना के बाद जश्न मनाते हुए अपना वीडियो बनाया सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन सब घटनाओं से साफ है कि लोगों की मानसिकता क्या हो गई है। उनकी ताकत कितनी बढ़ रही है। सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन को उनके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। यादव ने कहा कि अब वो समय आ गया है जब हमें देश के प्रति समर्पित होना होगा। अगर कोई भारत माता के खिलाफ एक भी शब्द बोले उसको छोडऩा नहीं चाहिए। इस आतंकी घटना में कोई ना कोई देश का गद्दार शामिल था। इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स किसी गद्दार ने ही पहुंचाया होगा। इसलिए आतंकियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने बड़ा कदम उठाते हुए देश की सेनाओं को फ्री होल्ड कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भी केंद्र सरकार के द्वारा उठाए जा रहे कदम का बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान कटोरा लेकर खड़ा होगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान के अंदर गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।