बॉलीवुड

Auron Mein Kahan Dum Tha: ‘कल्कि’ का कहर बदल देगी अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज डेट? जानें लेटेस्ट अपडेट

Auron Mein Kahan Dum Tha Update: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने की खबर सामने आ रही है।

less than 1 minute read
Jul 01, 2024
Auron Mein Kahan Dum Tha Release Date Update

Auron Mein Kahan Dum Tha Release Date: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। यह फिल्म 5 जुलाई, 2024 को रिलीज होने वाली है, लेकिन अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा सकता है। टाइम्स नाउ ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट को 5 जुलाई से बदलकर दूसरी डेट रखी जा सकती है। ऐसा इसलिए किया जा सकता है क्योंकि प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है।

क्या होगी 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज डेट?

नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' के मेकर्स इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। सूत्र के मुताबिक, अगर फिल्म अभी रिलीज की जाएगी तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि ऑडियंस की पहली पसंद इस समय 'कल्कि 2898 एडी' है।

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड की हत्या का लगा आरोप, ड्रग्स मामले में खाई जेल की हवा, जानें कौन है यह फेमस एक्ट्रेस

हालांकि, अभी तक फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट टालने को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन अगर फिल्म की रिलीज डेट बढ़ती है तो फिर यह अगस्त-सितंबर में रिलीज हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर