5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: बॉयफ्रेंड की हत्या का लगा आरोप, ड्रग्स मामले में खाई जेल की हवा, जानें कौन है यह फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: फेमस एक्ट्रेस जिनके ऊपर अपने ही बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा और फिर उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। इस एक्ट्रेस ने फिल्मों से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी से सुर्खियां बटोरी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jul 01, 2024

Rhea Chakraborty birthday

इस फेमस एक्ट्रेस का आज है बर्थडे

Birthday Special: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का विवादों से गहरा नाता रहा है। इनके ऊपर अपने ही बॉयफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा। यह मामला धीरे-धीरे ड्रग्स केस बन गया, जिसमें उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। हम बात कर रहे हैं रिया चक्रवर्ती की, जिनका जन्म 1 जुलाई, 1992 को बैंगलोर में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत जब अपने घर में मृत पाए गए थे, उस वक्त रिया चक्रवर्ती उनके साथ रिलेशनशिप में थी। यही वजह है कि उस वक्त रिया का नाम भी चर्चा में आ गया था।

रिया चक्रवर्ती का विवादों से रहा नाता

रिया चक्रवर्ती ने 2012 में तुनीगा तुनीगा नामक तेलुगु फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2013 में फिल्म मेरे डैड की मारुति से बॉलीवुड डेब्यू किया। रिया की सुशांत के साथ पहली मुलाकात 2013 में YRF फिल्म्स के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे, लेकिन एक्टर के निधन के बाद जांच में रिया समेत कई लोगों पर शक की तलवार लटकी। इसके बाद एक्टर का निधन का मामला ड्रग्स केस में बदल गया, जिसमें रिया को आरोपी पाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अक्टूबर 2021 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत दे दी। कोर्ट ने कहा कि ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देने का मतलब यह नहीं है कि रिया किसी अवैध तस्करी में शामिल थीं।

यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच नताशा का पोस्ट वायरल, हार्दिक पांड्या की धांसू परफॉर्मेंस के बाद बोलीं- तुम मेरे…

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने Leak किया फैमिली सीक्रेट, अब क्या करेंगे बिग बी?

जेल में रहने और सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के आरोप लगने से रिया चक्रवर्ती को फिजिकल ट्रॉमा से ज्यादा मेंटल ट्रॉमा से गुजरना पड़ा था। उन्हें काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ा, लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं माना। इन सबके बाद रिया चक्रवर्ती सोनू सूद के रियलिटी शो 'रोडीज 19: कर्म या कांड' में बतौर जज के रूप में दिखीं। इतना ही नहीं, इस सीजन को रिया के टीम से वाशु जैन ने जीता भी था।