7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने Leak किया फैमिली सीक्रेट, अब क्या करेंगे बिग बी?

Amitabh Bachchan Family Secret Leak: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने बच्चन फैमिली का एक सीक्रेट रिवील कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jun 30, 2024

amitabh bachchan family secret leaked by navya

अमिताभ बच्चन की फैमिली का सीक्रेट हुआ लीक

Amitabh Bachchan Family Secret Leak: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और नाती अगस्त्य नंदा आए दिन सुर्खियों में बने रहे हैं। इस बीच एक बार फिर नव्या नवेली चर्चा में है, जिसकी वजह बहुत ही खास है। सोशल मीडिया पर नव्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बच्चन फैमिली का टॉप सीक्रेट बता दिया है। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन, श्वेता बच्चन और अगस्त्य नंदा भी मौजूद रहें।

नव्या नंदा ने लीक किया बच्चन परिवार का ये सीक्रेट

नव्या नवेली का वायरल वीडियो 'व्हाट द हेल नव्या' के एक एपिसोड का है। इसमें नव्या उस शर्त का खुलासा कर रही है, जिसे अगस्त्य की गर्लफ्रेंड को उनके बच्चन परिवार में आने के लिए पूरी करनी होगी। नव्या ने खुलासा किया कि अगस्त्य के लाइफ में जो भी लड़की आएगी, उसे जया बच्चन, श्वेता बच्चा और उनसे गुजरना होगा। उन्होंने कहा, "अगर किसी लड़की को अगस्त्य की लाइफ में आना है या उसकी लाइफ में रहना है, तो उसे हम तीनों से होकर गुजरना होगा। मुझे लगता है कि मैं सबसे आसान हूं।"

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के नाती और रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ पार्टी कर रहीं सुहाना खान, Leak हुआ वीडियो

अगस्त्य नंदा ने दिया ये जवाब

नव्या के इस बयान पर अगस्त्य भी रिएक्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से नानी (जया बच्चन) सबसे ज्यादा मुश्किल होंगी, उसके बाद श्वेता बच्चन और फिर नव्या। अगस्त्य की इस बात से जया काफी शॉक हो गईं। अगस्त्य ने आगे कहा, "आप सभी एक-दूसरे के कमजोर संस्करण हैं। नानी (जया बच्चन), फिर मां और फिर आप (नव्या)। लेकिन मैं जानता हूं कि आप सभी एक ही इंसान हैं। आप सब बैठकर हम सभी के बारे में बातें करते हैं और आपकी अपनी राय है कि आप लोग 100 प्रतिशत सही पर्सनालिटी वाले हैं।" आपको बता दें कि यह वीडियो पुराना है, जो अब दोबारा से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 24 साल की सुहाना खान की फोटोज देखकर फैंस हुए लट्टू, तारीफों से भरा कमेंट बॉक्स

अगस्त्य और सुहाना खान के डेटिंग रूमर्स

अगस्त्य नंदा का नाम शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से जुड़ा हुआ है। दोनों ने एक साथ जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ही सुहाना और अगस्त्य की डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गईं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टीज में भी देखा गया है। हालांकि, अभी तक अपने डेटिंग रूमर्स पर सुहाना या अगस्त्य ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा तीनों बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं।