बॉलीवुड

अजय देवगन को ‘सिंघम अगेन’ में टक्कर देगा ये एक्टर! अक्षय-रणवीर को भी चटाएगा धूल

Singham Again Villain: अजय देवगन की फिल्म 'सिघम अगेन' के तीसरे पार्ट में विलेन बनेगा ये बॉलीवुड स्टार।
2 min read
Sep 15, 2023
Ajay Devgn villain arjun kapoor in movie Singham Again akshay kumar ranveer singh  deepika padukone
अजय देवगन को सिंघम अगेन में टक्कर देगा ये एक्टर

Ajay Devgn Upcoming Movie Singham Again: फिल्म सिंघम की एक अलग और तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 के बाद हर कोई अपनी-अपनी हिट फिल्म का सिक्वल ला रहा है। इसी लिस्ट में अब रोहित शेट्टी भी आ पहुंचे हैं जो अपनी सिंघम के 2 पार्ट पहले ही ला चुके हैं अब दर्शकों को इसकी तीसरी किश्त यानी सिंघम अगेन का इंतजार है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी सिंघम अगेन को खास बनाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। फिल्म में लेड़ी कॉपी के लुक में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की भी एंट्री हुई है। अब फिल्म से एक बड़ी बात सामने आई है जो हर फिल्म की जान कहा जाता है वो है फिल्म का विलेन, सिंघम अगेन (Singham Again) में विलेन कौन बनेगा उससे पर्दा उठ गया है।

फिल्म में विलेन का किरदार होगा दमदार (Arjun Kapoor villain Of Rohit Shetty Film)
कुछ समय पहले सिंघम के विल्न को लेकर खबरे तेजी से वायरल हुई थी कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) निगेटिव रोल में नजर आएंगे, वहीं अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर विलेन के किरदार को निभाते दिखेंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का भी एक अहम रोल होगा और इसे रोहित शेट्टी की टीम बतौर सरप्राइज रखना चाहती है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक रिपोर्ट में लिखा गया, 'हां अर्जुन कपूर भी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा हैं और ये एक बड़ा सरप्राइज है, जो उनकी टीम ने अभी तक ओपन नहीं किया है। कहानी में ट्विस्ट ये है कि अर्जुन कपूर पॉजिटिव नहीं बल्कि विलेन के रोल में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर अकेले सिंघम-सूर्यवंशी और सिम्बा को टक्कर देते दिखेंगे।'

शुरू हो चुकी है अर्जुन कपूर की तैयारी (Singham Again villain Arjun Kapoor)
सूत्रो के अनुसार, अर्जुन कपूर ने अपने रोल की तैयारी शुरू कर दी है। 'रोहित अपनी टीम की कास्टिंग को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। वो इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनाने जा रहे हैं। उन्होंने इंडियन सिनेमा के बड़े स्टार्स को चुना है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।' बता दें कि सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है।

सिंघम अगेन की कास्ट (Singham Again Cast)
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत सिंघम से हुई थी, इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी रिलीज हुई। वहीं अब सिंघम अगेन की बारी है। फिल्म 2024 में रिलीज हो सकती है।

Published on:
15 Sept 2023 12:27 pm