बॉलीवुड

राम मंदिर निर्माण पर बोले अक्षय कुमार मैंने शुरुआत कर दी है उम्मीद है आप भी…..

राम मंदिर निर्माण पर बोले अक्षय कुमार मैंने शुरुआत कर दी है उम्मीद है आप भी.....
less than 1 minute read
Jan 18, 2021
राम मंदिर निर्माण पर बोले अक्षय कुमार मैंने शुरुआत कर दी है उम्मीद है आप भी.....
राम मंदिर निर्माण पर बोले अक्षय कुमार मैंने शुरुआत कर दी है उम्मीद है आप भी.....

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने श्री राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान देते हुए आमजन से भी सहयोग करने की अपील की है। दरअसल अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके माध्यम से उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए लोगों को जागरूक किया है।

अभिनेता इस वीडियो में रामायण की कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, "कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था, आप सुनेंगे?एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के बीच में महासागर। वानर सेना बड़े-बड़े पत्थर को उठाकर समंदर में डाल रही थी, ताकि राम सेतु का निर्माण कर सीता मैया को वापस जो लाना था, प्रभु श्रीराम किनारे पर खड़े सब कुछ देख रहे थे, तभी उनकी नजर एक गिलहरी पर पड़ी, जो पानी में जाती फिर किनारे पर आती, रेत में लौट जाती, फिर रामसेतु के पत्थरों की ओर भागती, फिर से पानी में जाती, फिर रेत पर, फिर पत्थरों पर..., राम जी को आश्चर्य हुआ कि यह क्या हो रहा है। वे गिलहरी के पास गए और उससे पूछा कि तुम क्या कर रही हो, तो गिलहरी ने जवाब दिया, मैं अपने शरीर को गिला करती हूं उस पर रेत लपेटती हूं और पत्थरों के बीच में जो दरारें हैं उसे भर रही हूं। रामसेतु के निर्माण में मैं भी अपना छोटा सा योगदान दे रही हूं। अक्षय ने इस वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील की है की आप भी अपना सहयोग करें।

उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "बहुत खुशी की बात है, अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है, अब योगदान की बारी हमारी है, मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सिया राम।"

Updated on:
18 Jan 2021 06:43 pm
Published on:
18 Jan 2021 06:43 pm
Also Read
View All
गोविंदा की छवि बनने की कोशिश करते हैं भांजे कृष्णा अभिषेक? सुनीता आहूजा ने दिया जवाब, अर्जुन कपूर पर भी की बात

National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर