बॉलीवुड

‘मैं घिनौनी फिल्में नहीं बनाना चाहता’, Akshay Kumar को बोल्ड मूवीज करने से क्या है दिक्कत?

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल में अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान कहा कि 'वो घिनौनी फिल्में नहीं बनाना चाहते', लेकिन एक्टर ने ऐसा क्यों कहा चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2022, 11:23 AM IST
Akshay Kumar को बोल्ड मूवीज करने से क्या है दिक्कत
Akshay Kumar को बोल्ड मूवीज करने से क्या है दिक्कत

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ (Raksha Bandhan) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय के तमाम फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) नजर आएंगी। खास बात ये है कि अक्षय की इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) भी रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठ रही है। हालांकि, काफी समय से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट करने की मांग उठ रही है।

इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। हाल में उन्होंने अपने प्रमोशन में अपनी फिल्मों से जुड़ी कई बातें की। उन्होंने कहा कि 'वे उन प्रोजेक्ट्स के बारे में पता लगा रहे हैं, जिसे फैमिली के साथ बैठकर देखा जा सके'। अक्षय ने आगे कहा कि 'वो घिनौनी फिल्में नहीं बनाना चाहते'।

अक्षय कुमार ने बात करते हुए आगे कहा कि ‘मैं अलग-अलग तरह के कंटेंट में हाथ आजमाना चाहता हूं। मैं किसी भी तरह की छवि नहीं बनाना चाहता, लेकिन मैं एक बात सुनिश्चित करता हूं कि मैं जो फिल्में करता हूं, वे पारिवारिक मनोरंजन हों’। एक्टर मे आगे कहा कि 'वे घिनौनी यानी बोल्ड फिल्मों से कभी नहीं जुड़ेंगे'। अक्षय ने आगे कहा कि ‘मैं एक घिनौनी फिल्म नहीं बनाना चाहता'।

यह भी पढ़ें: टाइट सिक्योरिटी के बीच मुंबई लौटे Salman Khan, लोगों ने कहा - 'फिर गन का क्या करोगे?'


अक्षय ने आगे कहा कि ‘भले ही यह एक साइको-थ्रिलर फिल्म हो या एक सोशल ड्रामा, मेरी फिल्मों को परिवारों द्वारा बिना किसी झिझक के देखा जाना चाहिए। मैं इसके संदेश को ध्यान में रखते हुए फिल्में बनाने में विश्वास करता हूं’। उनकी आने वाली फिल्म ‘रक्षा बंधन’ को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है, जिसको यू सर्टिफिकेट दिया गया है।

बता दें कि उनकी इस फिल्म को इस हफ्ते सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से यू सर्टिफिकेट (U) मिला था। इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने कहा था कि ‘मेरे लिए, ये एक व्यक्तिगत जीत से ज्यादा है. मैं एक स्वच्छ पारिवारिक मनोरंजन बनाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आया हूं'।

यह भी पढ़ें: Rekha के साथ हमेशा नजर आने वाली एक महिला का क्या है राज, एक्ट्रेस की जेठानी ने लगाए थे रोमांटिक रिश्ते होने के आरोप

Published on: