सलमान खान (Salman Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' और 'टाइगर 3' को लेकर बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा सलमान खान कई तरह के इवेंट्स का भी हिस्सा रहते हैं। साथ ही वो इन दिनों मिली धमकी को लेकर भी काफी सुर्खियों में थे, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के कमिश्नर ऑफिस में अपनी सिक्योरिटी के लिए गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था, जो उनको मिल चुका है। इसी बीच सलमान दुंबई से मुंबई लोटे हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उनके साथ टाइट सिक्योरिटी देखने को मिली। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।