दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म 'ओम शांती ओम' से अपने करियर की शुरूआत की थी। ये एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी, जो रिलीज होते ही हिट साबित हुई थीं। उन्होंने अपने दमपर अपना अच्छा नाम कमाया है। इतना ही नहीं आज के समय में उनका नाम महंगी एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना जाता है, जो अपनी फिल्मों को लेकर कई करोड़ चार्ज करने लगी हैं। वहीं इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चाओं में बनी हुए हैं। फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म में एक्ट्रेस शाहरुख के साथ नजर आने वाली हैं।