बॉलीवुड

Akshay Kumar की फिल्म ‘राम सेतु’ के इस नए पोस्टर में नजर आ रही बड़ी मिस्टेक, क्या आपने पकड़ी?

हाल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की आने वाली फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) का नया पोस्टर जारी हुआ है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. यूजर्स ने खिलाड़ी कुमार के इस पोस्टर में एक ऐसी मिस्टेक खोजी है, जिसको देखने के बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं और साथ ही आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2022, 1:27 PM IST
इस बड़ी मिस्टेक के चलते ट्विटर पर छाया Akshay Kumar की फिल्म 'राम सेतु' का नया पोस्टर
इस बड़ी मिस्टेक के चलते ट्विटर पर छाया Akshay Kumar की फिल्म 'राम सेतु' का नया पोस्टर

इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने कई प्रोजेट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं, जिनकी जानकारी वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक पहुंचाते रहते हैं. वहीं हाल में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) का नया पोस्टर जारी हो चुका है, जिसको उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर साझा किया था, जिसके बाद अक्षय कुमार के इस पोस्टर का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है.

उनके इस पोस्टर पर यूजर्स जमकर एक्टर का मजाक उड़ा रहे हैं और साथ ही काफी अजब-गजब मीम्स भी साझा कर रहे हैं. दरअसल, यूजर्स ने अक्षय की इस आने वाली फिल्म के नए पोस्टर में एक ऐसी मिस्टेक को पकड़ा है, जिसको देखने के बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं. पोस्ट में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार हाथ में मशाल जलाए ऊपर की ओर कुछ देखते नजर आ रहे हैं, वहीं उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी हाथ में टॉर्च जलाए नजर आ रही हैं.

इसके अलावा पोस्टर में दोनों के साथ एक एक्टर और नजर आ रहे हैं. फिलहाल, तो यूजर्स उनका मजाक उड़ाते हुए 'पोस्टर का लॉजिक पूछ रहे हैं'. क्या आप उस गलती को पकड़ा. अगर आप इस पोस्टर को ध्यान से देखते हैं तो इसमें अक्षय कुमार ने मशाल जला रखी हैं, जबकि जैकलीन के पास जलती हुई टॉर्च नजर आ रही है. इसी को लेकर यूजर्स लॉजिक जानने की कोशिश कर रहे हैं कि जब टॉर्च है हाथ में तो मशाल जलाने की क्या जरूरत है.

उनके इस पोस्टर को लेकर काफी सारी मीम्स भी साझा किए जा रहे हैं, जिनको देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी. वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब अक्षय को इस तरह ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले उन्हें पान मसाला के विज्ञापन की वजह से खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उनको अपने तमाम फैंस से माफी मांगनी पड़ती थी. वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय 'राम सेतु' के साथ-साथ वो 'पृथ्वीराज' में नजर आने वाले हैं.

Updated on:
30 Apr 2022, 1:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
फ्लॉप करियर पर छलका काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का दर्द, बोलीं- काश मैं काम को सीरियस ले लेती

सुनीता आहूजा के साथ कैसे बिगड़ा गोविंदा का रिश्ता? कैमरे पर पहली बार अभिनेता ने खोला राज

‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान