इसके अलावा अपनी बॉयोग्राफी ‘खुल्लम खुल्ला’ में उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई बड़े राज़ खोले थे, जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे. अपनी ऑटोबायोग्राफी में ऋषि कपूर ने एक ऐसी घटना का जिक्र भी किया है, जिसके लिए उन्हें हमेशा पछतावा रहा. अपने एक टीवी को दिए गए इंटरव्यू के दौरान ऋषि कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि साल 1973 में जब उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘बॉबी’ से डेब्यू किया, तो उस साल उन्होंने बेस्ट एक्टर का अवार्ड 30 हजार रुपये देकर खरीदा था.