दरअसल, ये पूरा मामला साल 2016 का है. जहां दोनों का एक इंटरव्यू काफी वायरल हुआ था, जिसके दौरान रणवीर सिंह ने रणबीर कपूर को बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को डेट करने की सलाह दी थी. जी हां, इस इंटरव्यू में जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि 'रणबीर कपूर को किस एक्ट्रेस के साथ डेट करना चाहिए?', जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कंगना का नाम लिया था. साथ ही उन्होंने कहा कि 'दोनों की जोड़ी फायर वर्क का काम करेगी. रणबीर को भी ये पसंद आएगा'.