बॉलीवुड

‘लक्ष्मी’ बने अक्षय, साड़ी में नजर आए ‘खिलाड़ी कुमार’

Akshay Kumar look From Laxmi Bomb अक्षय (Akshay Kumar) ने सोशल मीडिया पर फिल्म (Laxmi Bomb Movie) से अपना लुक शेयर किया। इस तस्‍वीर में अक्षय कुमार मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे खड़े नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Oct 03, 2019
Akshay kumar laxmi bomb

अक्षय कुमार की आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' से उनका लुक सामने आया है। इस फिल्‍म में वह एक महिला के किरदार में नजर आएंगे। अक्षय ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना लुक शेयर किया। इस तस्‍वीर में अक्षय कुमार मां दुर्गा की प्रतिमा के आगे खड़े नजर आ रहे हैं।

तस्‍वीर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा,'नवरात्रि का संबंध अपने भीतर की शक्ति और अपनी अपार क्षमताओं का उत्‍सव मनाना है। इस पवित्र मौके पर मैं लक्ष्‍मी के तौर पर अपना लुक शेयर कर रहा हूं। एक ऐसा किरदार जिसके लिए मैं उत्‍साहित भी हूं और नर्वस भी.. लेकिन जीवन वहां शुरू होता है जहां आपकी आरामदायक जिंदगी खत्‍म होती है.. है न.. ?'

बता दें कि इस फिल्‍म में अक्षय के साथ एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्‍म अगले साल 5 जून को रिलीज होगी। इस मूवी को 'कंचना 2' के डायरेक्टर राघव लॉरेंस डायरेक्ट करेंगे। अक्षय की यह फिल्‍म साउथ की सुपरहिट फिल्‍म 'कंचना' की हिंदी रीमेक है।

Published on:
03 Oct 2019 02:12 pm
Also Read
View All