बॉलीवुड

OMG 2 BO Collection Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल, जानिए संडे को कितनी हुई फिल्म की कलेक्शन

OMG 2 Box Office 3rd Day Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतर परफॉर्म कर रही है।
2 min read
Aug 14, 2023
akshay kumar pankaj tripathi film OMG 2 Box Office 3rd Day Collection
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन आया सामने

OMG 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। अमित राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म स्कूलों में यौन शिक्षा की वकालत की मजबूती से करती है। फिल्म में अक्षय कुमार का रोल भगवान शिव के दूत में हैं।

OMG 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन आया सामने
पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं। फिल्म OMG 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, तीसरे दिन का कलेक्शन करीब 17.50 करोड़ है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 43.56 करोड़ कमा लिए हैं। बात करें पहले दिन की तो अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने पहले दिन 9.50 करोड़ का बिजनेस किया। दूसरे दिन फिल्म ने 15.3 करोड़ का कलेक्शन की।

फिल्म में कई बदलाव करवाए गए
फिल्म की कहानी को देखते हुए कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि OMG 2 आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकती है। रिलीज से पहले फिल्म विवादों से घिरी हुई थी। इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव का रोल प्ले कर रहे थे तो वहीं फिल्म में बदलाव करते हुए उन्हें बाद में शिव के दूत के रूप में दिखाया गया। इसके साथ ही लोगों की भावनाएं आहत न हों इसके लिए भी फिल्म में कई बदलाव करवाए गए। उसके बाद फिल्म को सीबीएफसी ने ए सर्टिफिकेट दिया गया।

OMG का सीक्वल है OMG 2
OMG 2 साल 2012 में आई फिल्म OMG का सीक्वल है। OMG में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अक्षय ने कृष्ण का रोल किया था। फिल्म OMG को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए OMG 2 को बनाया गया है।

स्टार कास्ट की फीस क्या है?
इस फिल्म का डायरेक्टशन अमित राय ने किया है। फिल्म रिलीज से पहले ही अलग-अलग वजहों से खबरों में रही है। OMG 2 के लिए अक्षय कुमार को 35 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी को 5 करोड़ रुपये, जबकि यामी गौतम को 3 करोड़ रुपये फीस मिली है।

Updated on:
14 Aug 2023 08:49 am
Published on:
14 Aug 2023 08:48 am