
अमित शाह ( फोटो सोर्स- Twitter/@AmitShah)
Amit Shah Meets Hanuman Ansh Team: गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम से मुलाकात की है। अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। गृहमंत्री ने फिल्म की टीम के साथ तस्वीर साझा करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। अमित शाह के पोस्ट पर कई लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते है।
अमित शाह ने फिल्म की टीम के साथ मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। फोटो साझा करते हुए उन्होंने लिखा- 'आज नई दिल्ली में बाबा नीब करौरी जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों से भेंट की।
बाबा नीब करौरी जी की आध्यात्मिक यात्रा और हनुमान जी के प्रति उनकी अनन्य भक्ति को सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने के इस सराहनीय प्रयास के लिए फिल्म की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।'
अमित शाह के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने आरोप लगाते हुए कहा, 'इलेक्शन के टाइम पर ही आपको हिंदु को क्यों याद आत जाते हैं।' वहीं एक और यूजर ने फिल्म के बारे में कमेटं करते हुए लिखा कि उन्हें फिल्म बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी थी।
फिल्म 'हनुमान अंश' ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी। हालांकि सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब ओवरसीज में 45 दिनों में कुल 347.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने शनिवार को भी 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और रविवार को भी फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की है। गौरतलब है कि इस वक्त सिनेमाघरों में फिल्म 'मिर्जापुर' भी अच्छी कमाई कर रही है, बावजूद इसके इस फिल्म का वर्चस्व अब भी थिएटर्स में बरकरार है।
बता दें फिल्म हनुमान अंश नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म में उनके द्वारा किए गए चमत्कारों को दिखाया गया है। इस फिल्म की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसके अगले दो भागों को भी बनाने का फैसला किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स की मानें तो फिल्म के दो और भाग भी बनाकर रिलीज किए जाएंगे।
Updated on:
21 Sept 2026 05:27 pm
Published on:
21 Sept 2026 05:16 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
