बॉलीवुड

मुंबई मेट्रो की छत पर चढ़ गए अक्षय कुमार, तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

पहले तो लोगों ने इसे अक्षय का कोई स्टंट समझा। लेकिन माजरा कुछ और ही है

2 min read
Mar 05, 2019
Akshay kumar

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने स्टंट के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में भी वे खतरनाक स्टंट्स करते नजर आते हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर स्टंट वे खुद ही करते हैं। वह बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में शुमार हैं। अब अक्षय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह मेट्रो ट्रेन की छत पर नजर आ रहे हैं।

अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी यह तस्वीर शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह मुंबई मेट्रो की छत पर नजर आ रहे हैं। पहले तो लोगों ने इसे अक्षय का कोई स्टंट समझा। लेकिन माजरा कुछ और ही है। दरअसल, यह तस्वीर उन्होंने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए क्लिक करवाई है।

अक्षय की इस तस्वीर पर जैसे कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। कुछ फैंस अक्षय के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं। तो कुछ यूजर नेगेटिव कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सर ऐसा लग रहा है पैर किसी और के हैं।' इस पर दूसरे यूजर ने लिखा कि तस्वीर कुछ ज्यादा ही ध्यान से देख ली। दरअसल अक्षय का पोज ही ऐसा है कि देखने से लग सकता है कि पैर किसी और के हों। एक अन्य यूजर ने लिखा 'भाई का हर शॉट निराला है।'

Published on:
05 Mar 2019 04:05 pm
Also Read
View All