बॉलीवुड

ये क्या करने निकल पड़े अक्षय कुमार, पैसों के लिए सेना की वर्दी करेंगे निलाम!

मूवी में अक्षय ने नौसेना की सफेद वर्दी पहनी थी। उस ड्रेस को अभी तक संभाल कर रखा गया था जिसे अब निलाम किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 4:07 PM IST
akshay kumar
akshay kumar

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म रुस्तम में नेवी ऑफिसर के किरदार में थे। फिल्म में अक्षय पर पर अपनी पत्नी के आशिक की हत्या का आरोप होता है लेकिन बाद में कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। मूवी में अक्षय ने नौसेना की सफेद वर्दी पहनी थी। उस ड्रेस को अभी तक संभाल कर रखा गया था जिसे अब नीलाम किया जाएगा।

अक्षय ने फिल्म की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'फिल्म रुस्तम में मेरे द्वारा पहनी वर्दी को जीतें। बोली 26 मई को बंद हो जाएगी।' उन्होंने लिखा, 'सभी को नमस्ते, मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि आप असल नौसेना की वर्दी जीतने के लिए बोली लगा सकते हैं जिसे मैंने रुस्तम में पहना था। '

अक्षय इस यूनिफॉर्म की ऑनलाइन नीलामी कर रहे हैं। इससे मिले धन को वे पशुओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले एनजीओ जेनिकाज ट्रस्ट को देंगे। नीलामी की शुरुआत 20 हजार रुपए से हुई थी, जो कि 24 घंटे में 2.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। ये नीलामी 26 अप्रैल से शुरू हुई है और 26 मई तक चलेगी।

अक्षय ने यह भी बताया कि बोली लगने वाले पैसे का वह कहां यूज करेंगे। अक्षय ने कहा, 'नीलामी की रकम पशु बचाव और कल्याण के कार्य में दी जाएगी।बताते चलें कि अक्षय ने ‘रुस्तम’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'केसरी' की शूटिंग में व्यस्त है। यह फिल्म सारागढ़ी की जंग पर आधारित है। अभी हाल ही में सातारा में इस फिल्म के सेट पर आग लग गई थी, जिससे पूरा सेट जलकर खाक हो गया था। वो इस साल 'केसरी' के अलावा भारतीय हाकी के सुनहरे इतिहास पर बन रही फिल्म 'गोल्ड' में भी नजर आएंगे।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 19: वीकेंड पर धमाके के बाद रणबीर की ‘रामायण’ के कलेक्शन को लगा झटका, भारत में 1000 करोड़ से अब रह गई इतना दूर

Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन