बॉलीवुड

क्यों अक्षय कुमार का बेटा किसी को नहीं बताता अक्षय उसके पिता हैं?

अक्षय ने बताया था कि उनके बेटे आरव कभी किसी को बताते नहीं कि वह उनके बेटे हैं। अक्षय ने यह बात बेयर ग्रिल्स के शो में बताई थी। उन्होंने कहा था, 'मेरा बेटा बहुत अलग है।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2022, 11:57 PM IST
akshay-kumar-aarav.jpg

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दोनों बच्चे लाइमलाइट में नहीं रहते। एक बार अक्षय ने बताया था कि उनके बेटे आरव कभी किसी को बताते नहीं कि वह उनके बेटे हैं। अक्षय ने यह बात बेयर ग्रिल्स के शो में बताई थी। उन्होंने कहा था, 'मेरा बेटा बहुत अलग है। आरव किसी को नहीं बताता कि वह मेरा बेटा है। वह लाइमलाइट से दूर रहना चाहता है। वह अपनी खुद की पहचान बनाना चाहता है। मैं उसकी चीजें समझता हूं इसलिए उसे जैसा रहना है, मैं उसे वैसे रहना देता हूं।'

अक्षय ने बेयर को यह भी बताया था कि उनके पिता उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं और वह उन्हीं के नियम-कायदों को फॉलो करते हैं। अक्षय ने कहा, 'मेरे पिता ने ही मेरे जीवन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है और मैं उन्हीं के नियम-कायदों को फॉलो करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा बेटा भी इसी रास्ते पर चले।'

अक्षय कुमार की पत्नी क्यों नहीं हैं बड़ी स्टार? ट्विंकल खन्ना ने खुद दिया मजेदार जवाब

ट्विंकल खन्ना हमेशा अपने मजेदार स्टेटमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार उन्होंने एक मजेदार मीम शेयर किया था। इस मीम में बताया गया था कि क्यों ट्विंकल, पति अक्षय कुमार की तरह बड़ी स्टार नहीं हैं। दरअसल, ट्विंकल ने जो मीम शेयर किया था उसमें कैप्टन अमेरिका का क्रिस के साथ फाइट सीन था। इसमें दिखाया गया था कि कैप्टन अमेरिका पूछते हैं कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बड़ी स्टार क्यों नहीं हैं? जिसके बाद जैसपल पूछते हैं क्यों? तो कैप्टन अमेरिका कहते हैं, 'क्योंकि ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार'।

आपको बता दें कि फिल्म ‘मेला’ साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) और उनके भाई फैसल खान (Faisal Khan) मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म मेला बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। बहरहाल, आपको बता दें कि अक्षय और ट्विंकल दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। बेटे का नाम आरव (Aarav) है वहीं, बेटी का नाम नितारा (Nitara) है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार से शादी के बाद ट्विंकल ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था और अब वे एक राइटर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था और उनके काम को काफी सराहना मिली थी। वहीं अब अक्षय इस साल अपनी कई बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने को तैयार है। उनके पास बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और पृथ्वीराज, रामसेतु, गोरखा जैसी फिल्में शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़