बॉलीवुड

अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित के बीच होगी डांस की टक्कर, कौन मारेगा बाजी

अक्षय-माधुरी के बीच एक डांसिंग मोमेंट का प्लान बनाया है

2 min read
Aug 05, 2018
Akshay and Madhuri
Akshay and Madhuri

अक्षय कुमार और मौनी रॉय अपनी आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन के लिए टीवी शो 'डांस दीवाने' में बतौर गेस्ट पहुंचेंगे। माधुरी दीक्षित इस रियलिटी शो के जज पैनल में होंगी। बता दें कि यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' में अक्षय और माधुरी ने एक साथ काम किया था। इसके अलावा ये जोड़ी फिल्म 'आरजू' में भी नजर आई थी।

अक्षय और माधुरी के बीच डांसिंग मोमेंट:
'गोल्ड' मेकर्स ने अक्षय-माधुरी के बीच एक डांसिंग मोमेंट का प्लान बनाया है। इससे पहले हाल ही में जब रवीना टंडन इस शो में पहुंची थी तो 'धड़क' डायरेक्टर शशांक खेतान और कोरियाग्राफर तुषार कालिया जज पैनल में शामिल थे। इस दौरान रवीना ने माधुरी के साथ जमकर डांस किया था।

तपन दास के किरदार में अक्षय:
बता दें कि अक्षय कुमार 'गोल्ड' में तपन डास के किरदार में नजर आएंगे जो इंडियन हॉकी टीम के मैनेजर होंगे। इसके अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल नजर आएंगे। रीमा कागदी निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। अक्षय कुमार पहले ही धर्मा प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' करीना कपूर के साथ साइन कर चुके हैं।

कहानियों पर आधारित फिल्मों का चयन:

अक्षय कुमार कहानियों पर आधारित फिल्मों का चयन करते हैं। अक्षय इन दिनों सोशल ड्रामा पर आधारित 'रुस्तम', 'एयरलिफ्ट', 'पैडमैन', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और अब 'गोल्ड', जैसी फिल्में कर रहे हैं। पहले अक्षय ज्यादातर एक्शन और कॉमेडी रोल्स करते दिखते थे, लेकिन अब उनकी ज्यादातर फिल्में सोशल ड्रामा होती हैं। इस तरह की फिल्मों को चुनने पर जब अक्षय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सोच-समझकर फैसला नहीं लिया। अक्षय ने कहा, 'मैं कई तरह की फिल्में करता हूं और सभी किरदार मेरे दिल के करीब हैं। यही वजह है कि मैं फिल्में कर रहा हूं।'

#gold #akshaykumar

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

फिल्म करने के पीछे कोई एक वजह नहीं:
अक्षय ने कहा, 'एक फिल्म को करने के पीछे कोई एक वजह नहीं है। चाहे एयरलिफ्ट हो, टॉयलेट हो, 'पैडमैन' या फिर 'गोल्ड'। इन सभी की कहानियां मुझे बहुत पसंद हैं। मैं अभी 'हाउसफुल-4' की शूटिंग कर रहा हूं, जो किसी तरह का सोशल मैसेज नहीं देने वाली। इसका सिर्फ एक ही मेसेज होगा कि आप बस हंसते जाएं। मैं एक और फिल्म 'गुड न्यूज' कर रहा हूं उसका और मेरी बाकी अपकमिंग फिल्मों का सोशल मैसेज से कोई लेना-देना नहीं है। तो मैं कह सकता हूं कि मैंने कभी सोशल मैसेज देने के इरादे से फिल्मों का चयन सोच समझकर नहीं किया।'

Published on:
05 Aug 2018 08:48 pm