बॉलीवुड

अपनी इस विवादित फिल्म का सीक्वल बनाने को बैचेन हैं अक्षय कुमार

'ओह माय गॉड 2' के लिए वह अब तक 4 कहानियां सुन चुके हैं, लेकिन कोई भी कहानी उन्हें अब तक पसंद नहीं आई
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 3:49 PM IST
Akshay kumar
Akshay kumar

अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड'का सीक्वल बनाना चाहते हैं। अक्षय इन दिनों अपनी आने फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' का पार्ट 2 काफी समय से प्लान कर रहे हैं। अक्षय ने बताया कि 'ओह माय गॉड 2' के लिए वह अब तक 4 कहानियां सुन चुके हैं, लेकिन कोई भी कहानी उन्हें अब तक पसंद नहीं आई है।

नहीं मिल रही अच्छी स्क्रीप्ट:
इसके अलावा अक्षय 'राउड़ी राठौड़ 2' बनाने के लिए भी बेहद बेचैन हैं, लेकिन सही कहानी न मिलने की वजह से बात आगे नहीं बढ़ रही है। अक्षय ने कहा,'मैं कब से कोशिश कर रहा हूं कि 'ओह माय गॉड'का दूसरा भाग बन जाए, लेकिन नहीं बन पा रहा है। कोई अच्छी स्क्रिप्ट ही नहीं मिल रही। 'ओह माय गॉड2' बनाने के लिए अब तक चार स्क्रिप्ट सुन चुका हूं, लेकिन अब तक कोई कहानी जमी नहीं। जैसे ही कोई अच्छी कहानी मिलेगी मैं 'ओह माय गॉड 2' बनाऊंगा। ऐसे ही 'राउड़ी राठौड़ पार्ट 2' के लिए भी 3 स्टोरी सुन चुका हूं, लेकिन कोई सही नहीं लग रही है। जब तक कहानी सही तरह से पहले भाग के साथ रिलेट नहीं करेगी, मजा नहीं आएगा। आसान नहीं होता है एक कमर्शियल फिल्म बनाना।'बता दें कि इस फिल्म को लेकर विवाद भी हुए थे।

'गोल्ड' की तुलना 'चक दे इंडिया' से करना सही नहीं:
अक्षय कुमार का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'गोल्ड' की तुलना फिल्म 'चक दे इंडिया' से करना सही नहीं है। बता दें कि दोनों ही फिल्में हॉकी के खेल पर आधारित हैं। फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख ने लीड रोल निभाया था। ऐसे में फिल्म 'गोल्ड' की तुलना शाहरूख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से की जा रही है।

#gold #akshaykumar

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं:
अक्षय कुमार ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है। दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं और इनकी तुलना कतई नहीं की जानी चाहिए। वैसे तो सब कुछ टक्कर ही होता है। हर इंसान कंपटीशन करता है लेकिन 'गोल्ड' और 'चक दे इंडिया' की कोई तुलना नहीं है। दोनों बिल्कुल ही अलग फिल्में हैं। जब फिल्म की निर्देशक रीमा कागती पहली बार यह फिल्म लेकर अक्षय कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने भारत में हॉकी की अहमियत बताई और उनकी बात सुनकर अक्षय ने फिल्म में काम करने का मन बना लिया। फिल्म 'गोल्ड', ओलंपिक्स में भारत के पहले हॉकी गोल्ड मेडल जीतने की कहानी है।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब