बॉलीवुड

ऋचा चड्ढा को प्रपोज करते वक्त काफी डरे हुए थे अली फजल, जल्द करेंगे शादी

अली फजल ने बताया कि ऋचा चड्ढा को प्रपोज करते वक्त वह काफी डरे हुए थे और उनके पास उस वक्त रिंग तक नहीं थी।
2 min read
ali_fazal_richa_chadha.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें ये शादी टालनी पड़ी। लेकिन अब दोनों एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अली फजल ने बताया कि ऋचा चड्ढा को प्रपोज करते वक्त वह काफी डरे हुए थे और उनके पास उस वक्त रिंग तक नहीं थी।

एक इंटरव्यू के दौरान अली फजल ने बताया कि "मुझे लगा कि ये सही पल है, मुझे लगा कि ये पृथ्वी पर सबसे ज्यादा अच्छी जगह है और मुझे इस मौके को मिस नहीं करना चाहिए।" अली के मुताबिक ऋचा को प्रपोज करते वक्त वह काफी डरे हुए थे। अली ने बताया कि हालांकि वह इस बारे में पहले डिसकस कर चुके थे लेकिन बेहद डरे हुए थे। उन्होंने बताया, यह स्वीट था। शायद मैंने पहली बार इस पर बात की थी। आप कितने भी क्लोज हों फर्क नहीं पड़ता, यह वक्त डरावना होता है। लड़की कह सकती है, 'सॉरी यार... एक मिनट रुकना जरा।'

अली ने यह भी बताया कि 'यह सब अचानक ही हो गया। उस वक्त मेरे पास अंगूठी तक नहीं थी। मुझे लगा कि यही सही मौका है, इस प्लैनेट की बेस्ट जगह है और मुझे लगा कि चांस मिस नहीं करना चाहिए।' आपको बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए दोनों ने शादी की तारीख को आगे बढ़ाना ही ठीक समझा। अली ने अपनी शादी को लेकर कहा था "इसने हमें सोचने का वक्त दे दिया। हालांकि हम अपनी किस्मत के शुक्रगुजार हैं क्योंकि चीजें बहुत अव्यवस्थित थीं। हमने पेमेंट्स भी नहीं की थीं।" वहीं खबरें यह हैं कि यह कपल 2020 के अंत कर शादी कर लेगा।

Published on:
24 Apr 2020 04:22 pm