Ali Zafar Birthday: फेमस सिंगर को अपनी पत्नी से प्यार एक होटल की लॉबी में हुआ था। दोनों ने शादी भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान के लाहौर में की थी।
Birthday Special: बॉलीवुड से लेकर पाकिस्तान में भी अपनी आवाज का जादू चलाने वाले ये फेमस सिंगर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगर की जिंदगी की बात करें तो वह एक फिल्मी कहानी की तरह है। बंदूक की नोक पर सिंगर और उनकी पत्नी का कुछ गुंडो ने अपहरण कर लिया था। साथ ही इनके गानों पर भारत में बैन लग गया था। हम बात कर रहे है फेमस पाकिस्तानी सिंगर अली जफर की (Ali Zafar Birthday)। आईये जानते हैं सिंगर के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से…
अली जफर का जन्म 18 मई 1980 को लाहौर पाकिस्तान में हुआ था। अली जफर के करियर की शुरुआत काफी मुश्किल भरी थी। सिंगर बनने से पहले वह एक स्केच और पोर्ट्रेट बनाने का काम करते थे। इंडिया में उन्हें कामयाबी साल 2003 में आई एल्बम ‘हुक्का पानी’ के ‘छन्नो’ गाने से मिली। उन्होंने साल 2010 में 'तेरे बिन लादेन' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। भारत में इसकी कहानी काफी पसंद की गई, जबकि पाकिस्तान में इस फिल्म को बैन कर दिया गया था और जब वह भारत में तरक्की कर रहे थे तब भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी सिंगर पर बैन लगा दिया। जिस वजह से उन्हें पाकिस्तान जाना पड़ा।
अली जफर की लव स्टोरी भी अनोखी है। वह एक बार होटल की लॉबी में थे जहां उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी को देखा और पहली नजर में ही अपना दिल हार बैठे। फोन नंबर एक्सचेंज हुए और दोनों ने थोड़े समय बाद ही लाहौर में शादी कर ली। अली जफर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका और उनकी पत्नी आयशा के साथ डिनर पर गए थे जहां उनका कुछ गुंडों ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। कपल ने 25 लाख रुपए देकर अपनी जान बचाई थी।