
Krrish 4 actor Hrithik Roshan Wife Sussanne Khan Marriage with actor Arslan Goni
Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Marriage: फिल्म 'कृष 4' के ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान शादी करने वाली हैं। खबरें है कि वह जल्द खुद से 11 साल छोटे बॉयफ्रेंड की बेगम बनने वाली है। सुजैन खान जिस शख्स को डेट कर रही हैं वह टीवी एक्टर अली गोनी के भाई और एक्टर अर्सलान गोनी हैं। जो जी5 (Zee5) और ऑल्ट बालाजी (ALTBalaji) की फेमस सीरीज 'मैं हीरो बोल रहा हूं' में नजर आए थे। दोनों पिछले 4 समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में है और कहा जाता है कि सुजैन अर्सलान को पागलों की तरह प्यार करती हैं। वह जहां जाती हैं उन्हें अपने साथ लेकर जाती हैं।
सुजैन खान और अर्सलान के फैंस काफी समय से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे जो अब शायद जल्द पूरा होने जा रहा है। इसका हिंट अली गोनी ने दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा, मैं खुश हूं कि सुजैन हमारी फैमिली का हिस्सा हैं और मेरे भाई की पार्टनर हैं। वो हमारी फैमिली में ढे़र सारी खुशियां और पॉजिटिविटी लेकर आई हैं। भाई जल्द शादी कर लें बस।" इसके बाद जैस्मिन ने भी इस टॉपिक पर बात की। उन्होंने कहा, "वो हमारे परिवार की प्यारी सदस्य हैं हम सब उनसे काफी प्यार करते हैं।"
जैस्मिन और अली ने जो सुजैन और अर्सलान के लिए कहा है। उसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं, क्योंकि दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी मिल चुकी हैं। हर कोई बस दोनों की शादी का इंतजार कर रहा है। बता दें, सुजैन खान और ऋतिक रोशन के 2 बच्चे हैं जो तलाक के बाद अपने पिता ऋतिक रोशन के साथ ही रहते हैं।
Updated on:
17 May 2024, 5:28 PM IST
Published on:
17 May 2024, 5:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.