बॉलीवुड

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Alia Bhatt On Ranbir Kapoor Marriage: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही 'असमान' रिश्ते की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे आपत्तिजनक है और ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 11:47 AM IST
Alia Bhatt breaks silence Ranbir kapoor Unequal Marriage said it is Offensive

Alia Bhatt break silence Ranbir kapoor Unequal Marriage: बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। जहां एक तरफ कपल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है वहीं, इन्हें ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। कई लोग दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें और दावे करते नजर आते हैं। हालांकि, बहुत कम ही ऐसा होता है जब आलिया इन बातों पर खुलकर प्रतिक्रिया देती हैं, लेकिन इस बार अभिनेत्री ने रणबीर के साथ अपनी शादी को लेकर उठने वाली 'असमान' (Unequal) थ्योरी पर चुप्पी तोड़ दी है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शादी पर दिया जवाब

टाइम मैगजीन की TIME100 नेक्स्ट इंडिया लिस्ट के लिए बातचीत में आलिया भट्ट ने उन दावों पर बात रखी, जिनमें कहा जा रहा था कि वह रणबीर कपूर के साथ एक असमान शादी में हैं या रिश्ते में उनकी कोई खास भूमिका नहीं है। इस पर नाराजगी जताते हुए आलिया ने कहा कि यह सोच बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा, "मैं ऐसी इंसान हूं जो हमेशा महिलाओं को अपने मन की बात, अपने दिल की बात जानने की सलाह देती हूं, इसलिए मुझे ऐसी इंसान कहना जो इस सोची हुई सिचुएशन से गुजरेगी, गलत है।"

पति रणबीर कपूर संग अपने रिश्ते की गहराई और आपसी समझ को साफ करते हुए आलिया ने आगे कहा, "किसी भी रिश्ते की नींव तब होती है जब आपको बिना कोई कोशिश किए महसूस होता है कि आपको देखा जा रहा है, और बिना कुछ कहे महसूस होता है कि आपको सुना जा रहा है- मेरे लिए रणबीर यही हैं, और यही हमारी सच्चाई है।"

आखिर क्यों निशाने पर रहते हैं रणबीर और आलिया?

अप्रैल 2022 में मुंबई स्थित अपने घर पर एक बेहद निजी और सादे समारोह में शादी करने के बाद से ही रणबीर और आलिया का रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है। कई बार आलिया के पुराने इंटरव्यू की क्लिप्स को लेकर ट्रोलिंग होती है- जैसे कि जब उन्होंने बताया था कि रणबीर को लिपस्टिक पसंद नहीं है और वह उनसे उसे पोंछने के लिए कहते हैं, या फिर 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान गर्भावस्था से जुड़ी बातों को लेकर हुई चर्चाएं।

इसके अलावा, सार्वजनिक मौकों के वायरल वीडियो भी कई बार बहस का कारण बन जाते हैं। राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर परिवार के साथ पोज देते समय उनकी बॉडी लैंग्वेज की तुलना सैफ अली खान और करीना कपूर खान से की गई थी, तो कभी नीतू कपूर और रणबीर के साथ तस्वीरों को लेकर यूजर्स ने अपनी राय दी। हालांकि, इन तमाम बातों के बीच वर्क फ्रंट पर दोनों सितारे एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर', जिसमें विक्की कौशल भी हैं, जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Updated on:
19 Nov 2026, 11:47 AM IST
Published on: