
Alia Bhatt Revealed A Lot About Alpha:आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Alpha' रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड एक्शन फिल्म होने की वजह से दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचीं आलिया भट्ट ने मीडिया से बातचीत के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत में आलिया ने साफ कहा कि फैंस ने अभी तक फिल्म की केवल एक छोटी-सी झलक देखी है और पूरी फिल्म में तगड़ी ट्विस्ट देखने को मिलेगी, जो मेकर्स द्वारा सोचसमझकर छुपाई गई है। उनके मुताबिक, टीजर और ट्रेलर में कहानी और किरदारों के कई अहम पहलुओं को जानबूझकर छिपाकर रखा गया है, ताकि थिएटर में दर्शकों को पूरा अनुभव मिल सके। आलिया ने कहा कि केवल अनिल कपूर के किरदार ही नहीं, बल्कि उनके, शरवरी और बॉबी देओल के किरदारों से जुड़े कई बड़े सरप्राइज अभी सामने आने बाकी हैं।
इतना ही नहीं, आलिया का कहना है कि फिल्म की टीम चाहती है कि दर्शक थिएटर में जाकर कहानी के हर मोड़ को खुद महसूस करें। तो यही वजह है कि प्रमोशन के दौरान भी फिल्म की कई अहम जानकारियां शेयर नहीं की जा रही हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की कहानी और संभावित ट्विस्ट को लेकर अलग-अलग अफवाह उड़ने लगे हैं।
'अल्फा' YRF के स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है, जिसकी कमान 2 फीमेल लीड एक्टर्स के हाथ में है। इससे पहले इस यूनिवर्स की फिल्मों में पुरुष जासूसों की कहानियां दिखाई गई थीं। ऐसे में 'अल्फा' को लेकर फैंस के बीच अलग तरह की उत्सुकता देखने को मिल रही है। बता दें, फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन, स्पाई मिशन और कई बड़े स्टार्स की मौजूदगी इसे साल की चर्चित रिलीज में शामिल कर रही है।
बता दें, फिल्म की रिलीज डेट में पहले भी बदलाव किए गए थे। शुरुआत में इसे 2025 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब मेकर्स ने इसे 3 जुलाई 2026 को थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया है। उदय चोपड़ा के जरिए लिखित और शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं।