Alia Bhatt का फैमिली फोटो से एब्सेंट होना उनके फैंस को नागवार गुजरा है। लोग नाराज हैं और जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। आलिया की गैरमौजूदगी में रणबीर का प्रेजेंस उनके फैंस को खल रहा है। मुंह चिढ़ा रहा है।
Alia Bhatt Ranbir kapoor: कपूर फैमिली सभी त्योहारों को बड़े ही शौक से मनाती है। फैमिली के सभी मेंबर इकट्ठा होते हैं और जमकर त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन, इस गणेशोत्सव में कुछ ऐसा हुआ की फैंस को हजम नहीं हो रहा है। लगे हाथों उन्होंने सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लगा दी। वो भी कोई ऐसा वैसा सवाल नहीं बल्कि सवाल ऐसा कि सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा। कयास लगाएगा। कपूर परिवार में सब ठीक है या दो फाड़ हो गया है यह सोचने को मजबूर हो जाएगा। आइए पूरे मामले की सच्चाई में गोता लगाते हैं…
गणेशोत्सव त्योहार के मौके पर कपूर फैमिली ने गणपति बप्पा का जोरदार तरीके से वेलकम किया था। करिश्मा कपूर इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो भी शेयर की है। फैमिली फोटो में करीना कपूर, तैमूर, जेह, आदर जैन, रणधीर कपूर, बबीता, रणबीर कपूर और राहा समेत लगभग सभी घर वाले नजर आए, लेकिन इस खास मौके पर भी घर की बहू गायब दिखीं। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। घर की बहु आलिया भट्ट गायब दिखीं।
फैमिली फोटो में बेबी राहा हरे शूट में नजर आ रही हैं। उनकी ब्यूटी को देखकर फैंस ने तारीफों की झड़ी लगा दी है। आलिया के फैमिली फोटो में ना दिखना फैमिली में अनबन की खबरों को हवा दे रहा है।
करिश्मा कपूर का राहु-केतु इस समय खराब लगता है। इंटरनेट की ऑनलाइन दुनिया में ट्रोलर्स ने उनको निशाने पर ले रखा है। एक तरफ परिवार को एक साथ दिखने पर फैंस खुश हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ घर की बहू आलिया भट्ट के इस खास मौके से एब्सेंट होने के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
इस पोस्ट एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- राहा कितनी क्यूट है ये बहुत प्यार लगती है मुझे तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कितना अच्छा लगता है परिवार का साथ में त्योहार मनाना। वहीं एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा-इस बार भी घर की बहू शामिल नहीं हुई। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आलिया कहां गायब हैं। कुछ यूजर्स ने परिवार में दो फाड़ होने की भी आशंका जताई है। परिवार में दो फाड़ होने की खबर की जम पुष्टि नहीं करते हैं। यह सिर्फ फैंस के रिएक्शन पर आधारित है।