3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bigg Boss 2 के विनर Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, फैली सनसनी, ये मुस्लिम एक्टर बना वजह

मुनव्वर फारुकी के खिलाफ खेलने की वजह से एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद पूरे स्टेडियम में सनसनी फैल गई और तुरंत सुरक्षा के लिए स्टेडियम को खाली करवा दिया गया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Vikash Singh

Sep 16, 2024

Elvish Yadav File Photo

Bigg Boss OTT 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उस समय आई जब उनका मुकाबला 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी से हो रहा था। दोनों सितारे इस समय इसीएल 2024 के मैच में खेल रहे हैं, जिसमें मुनव्वर फारुकी मुंबई डिसरप्टर्स के कप्तान और एल्विश यादव हरियाणवी हंटर्स के कप्तान हैं। धमकी के बाद स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और स्टेडियम को खाली करवा दिया गया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ विवाद, मैच के दौरान मिली धमकी

रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी के बीच मैच चल रहा था। मैच से पहले प्रजेंटर शेफाली बग्गा के साथ हंसी-मजाक भरी बातचीत हुई, लेकिन मैच के दौरान स्थिति गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारुकी के खिलाफ खेलने की वजह से एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद पूरे स्टेडियम में सनसनी फैल गई और तुरंत सुरक्षा के लिए स्टेडियम को खाली करवा दिया गया।

सुरक्षा कारणों से मैच में आया बदलाव

एल्विश यादव को मिली धमकी के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। स्टेडियम के एंट्री गेट्स को लॉक कर दिया गया और मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव के बीच मैच कड़ी सुरक्षा के बीच करवाया गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी किसने और क्यों दी है।

ट्रोलिंग का शिकार हुए थे एल्विश यादव

इससे पहले भी एल्विश यादव सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी दोस्ती को लेकर उनके फैंस ने उन्हें गद्दार और देशद्रोही तक कह दिया था। हालांकि, आईएसपीएल के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई, जिससे दोनों के बीच की टशनबाजी खत्म होती नजर आई। वर्तमान में, मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव के बीच दोस्ती कायम है, लेकिन फैंस के बीच उनकी इस दोस्ती को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: Seema Haider को जान का खतरा, हत्या करना चाहते हैं ये खूनी? Video रिलीज कर खोला राज!

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग