Alia Bhatt Brother Marriage: आलिया भट्ट के भाई जल्द कपूर फैमिली की बेटी के साथ शादी करने जा रहे हैं। जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
Alia Bhatt Brother Marriage: बॉलीवुड में कही तलाक की खबरें हैं तो कहीं नई जोड़ियां बन रही है। ऐसी ही एक खबर आई है कि फेमस एक्टर जल्द शादी के बंधन में बधेंगे। वह कपूर परिवार की बेटी से शादी कर बॉलीवुड के दामाद भी बनेंगे। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुश हो रहे हैं और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हमेशा फिल्म इंडस्ट्री में तलाक की खबरें छाई रहती हैं। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने भी कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है, पर सुहाना खान और अगस्त्या नंदा की डेटिंग की खबरों के बीच इस शादी की खबरें ने सोशल मीडिया पर खुशी का माहौल बना दिया है।
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी नई फिल्म जिगरा में काफी बिजी हैं। ऐसे में उनके साथ वेदांग रैना भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वेदांग आलिया के भाई बने हैं। वहीं, फिल्म के प्रमोशन के लिए वेदांग और आलिया भट्ट कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे और इसी जगह उन्होंने अपना रिलेशनशिप का हिंट दिया। खबर है कि वेदांग और जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों इतने अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और भविष्य में शादी करने का भी प्लेन हैं। बता दें, कपिल शर्मा ने एक्टर वेदांग की शो के दौरान खूब टांग खिंचाई की। इस दौरान कपिल ने वेदांग रैना से सवाल किया कि क्या आपको इस बात की खुशी है कि आप आलिया भट्ट के साथ में काम कर रहे हो? या फिर इस बात का दुख है कि काम तो कर रहा हूं, लेकिन भाई बना हूं। इस सवाल को सुनते ही वेदांग मुस्कुराने लगते हैं।
कपिल के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “बिल्कुल मुझे इस बात की खुशी है।” कपिल ने फिर सवाल किया की सबसे ज्यादा खुशी आपको कहां पर मिलती है। वेदांग ने फिर मुस्कुरा कर कुछ भी जवाब नहीं दिया। इस दौरान वेदांग शर्म से लाल हो गए थे। वह केवल मन ही मन मुस्कुरा रहे थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट की लाइन लगी दी। उनका मानना है कि वेदांग ने अपना और खुशी का रिश्ता कंफर्म कर दिया है और जल्द वह बोनी कपूर के दामाद बनेंगे।