बॉलीवुड

Alia Bhatt ने रणबीर कपूर से शादी पर किया बड़ा ऐलान, बताया कब बनेंगी दुल्हनियां

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी पर तोड़ी चुप्पी शादी को लेकर आलिया ने किया बड़ा ऐलान आलिया और रणबीर के फैंस को लगेगा झटका

2 min read
Dec 23, 2020
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर अक्सर ही कई तरह की बातें होती रहती हैं। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि कोरोना काल के कारण इसे टाल दिया गया। ऐसा भी कहा जा रहा था कि ऋषि कपूर बेटे रणबीर की शादी अपने सामने होते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन अप्रैल महीने में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब आलिया ने रणबीर के साथ शादी को लेकर सबसे बड़ा ऐलान कर दिया है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को जब भी साथ में देखा जाता है, दोनों के शादी की खबर सबसे पहले उठती है। ये कयास लगाए जा रहे थे कि साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन आलिया ने इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है। रिसेन्ट्ली पिंकविला से बातचीत के दौरान आलिया ने बताया कि हमेशा उनसे यही एक सवाल पूछा जाता है कि वो शादी कब करेंगी? आलिया ने कहा कि अभी मैं सिर्फ 25 साल की हूं। शादी करने का फैसला अभी बहुत जल्दबाजी हो जाएगा। रणबीर से शादी करने का अभी मेरा कोई प्लान नहीं है। अभी इसमें कुछ साल और हैं। शादी के लिए मैं अभी बेहद छोटी हूं।

बता दें कि आलिया और रणबीर के फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने ये साफ कर दिया है कि अभी दूर-दूर तक उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। साल 2021 को लेकर लगने वाले कयास पर भी आलिया ने अब रोक लगा दी है। आलिया-रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। बहराल शादी को लेकर आलिया का ऐलान उनके फैंस को जरूर निराश कर रहा है।

Published on:
23 Dec 2020 10:52 am
Also Read
View All