नई दिल्ली | बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa), क्रिकेटर सुरेश रैना और ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) को मुंबई पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। इन सेलेब्स समेत कुल 34 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया। मुंबई के एक क्लब में कुछ सितारों की पार्टी चल रही थी जिसमें रैपर बादशाह (Badshah) भी शामिल थे। हालांकि बाद में सुजैन खान और गुरु रंधावा को बेल भी मिल गई। दरअसल, कोरोना वायरस को लगातार बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने 5 जनवरी तक रात 11 बजे के बाद फर्फ्यू लगाया हुआ है। ऐसे में इन सेलेब्स कोविड-19 (Covid-19 guidelines) का उल्लंघन करने के कारण गिरफ्तारी किया गया।