बॉलीवुड

ये हैं आलिया भट्ट के ‘फेवरेट स्टोरीटेलर’, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की जमकर तारीफ

Alia Bhatt: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज फादर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर बताया कि उनका फेवरेट स्टोरीटेलर कौन है?
2 min read
• •
Jun 16, 2024
Alia Bhatt remembers her favourite storyteller grandpa Narendranath Razdan

Alia Bhatt: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने रविवार को उनके जन्मदिन पर अपने नाना को याद किया। उन्होंने नाना के साथ अपनी बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि "आप और आपकी कहानियां हमेशा हमारे दिलों में बसती हैं"।

आलिया के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का जन्म 16 जून 1928 को हुआ था। पिछले साल 1 जून को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

अपने नाना को याद करते हुए, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में आलिया लाल रंग की ड्रेस पहने अपने नाना के साथ बैठी नजर आ रही हैं। दूसरी उनके नाना की सोलो तस्वीर है।

पोस्ट का कैप्शन है : "मेरे फेवरेट स्टोरीटेलर... जन्मदिन मुबारक ग्रैंडपा, आप और आपकी कहानियां हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।"

आलिया भट्ट की आखिरी फिल्म 

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। करण जौहर द्वारा निर्देशित और इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित इस रोमांटिक कॉमेडी को सकारात्मक समीक्षा मिली थी।

आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी

वो अमेरिकी फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में भी नजर आईं। आलिया की आगामी फिल्म 'जिगरा', जिसे वह प्रोड्यूस भी कर रही हैं, 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Updated on:
16 Jun 2024 06:33 pm
Published on:
16 Jun 2024 06:27 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड