बॉलीवुड

आलिया का खुलासा: अगर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बनी आईपीएल टीम, तो ये होंगी कप्तान…

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘राजी’ के प्रमोशन में बिजी हैं
2 min read
• •
Updated: 8 May 2018, 10:27 AM IST
alia bhatt birthday
alia bhatt birthday

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने मोस्ट अवेटेड फिल्म राजी के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। यह फिल्म अगले हफ्ते ११ मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म प्रमोशन से जुड़े एक इंवेट के दौरान जब आलिया से यह पूछा गया कि अगर बॉलीवुड एक्ट्रेसस की आईपीएल टीम बनती है तो उसका कप्तान कौन होगा? इसका जवाब देते हुए आलिया ने कहा कि विराट कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बेहतर कैप्टन होंगी। आलिया ने आगे कहा, 'कंगना रनौत एक शानदार आलराउंडर क्रिकेटर होंगी तो वहीं कैटरीना कैफ में अच्छी फिल्डिंग करने की प्रतिभा है। मैं इस टीम का नाम चान मुलगी रखना चाहूंगी।'

‘राजी’ के प्रमोशन में बिजी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘राजी’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आलिया ने हाल ही में प्रमोशन इंवेट के दौरान इस बात का खुलासा किया कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की टीम बनती है तो उसकी कप्तान कौन होंगी।

अऩुष्का 'सुई-धागा' और जीरो में बिजी

बता दें कि एक्ट्रेस अऩुष्का शर्मा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 'सुई-धागा' और जीरो में बिजी चल रही हैं। जहां सुई धागा में फिल्म में अनुष्का के साथ वरूण धवन नजर आएंगे वहीं जीरो में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ नजर आएंगे।

बावजूद इसके वो अपने पति को मैदान में चीयर अप करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। विराट कोहली ने कुछ दिन पहले ही अनुष्का शर्मा का जन्मदिन बैंगलोर में सेलिब्रेट किया था। विराट कोहली इन दिनों आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में बिजी हैं। विराट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान भी हैं। मैच के बाद विराट ने अनुष्का के साथ जन्मदिन का सेलिब्रेशन किया था।

वहीं आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अमकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आएंगे।

Published on: