बॉलीवुड

रिएलिटी शो में आलिया ने गाया फिल्म RAAZI का पहला गाना, देशभक्ति से भरा ये गीत सुन आखें हो जाएंगी नम!

इस शो के दौरान आलिया ने 'राजी' फिल्म का पहला गाना गाया।
2 min read
Apr 17, 2018
alia bhatt
alia bhatt

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राजी' के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी के चलते हाल में वह एक सिंगिंग रिएलिटी शो का हिस्सा बनी। आलिया ने सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' के सेमीफाइनल में बतौर गेस्ट शिरकत की। खास बात यह थी कि इस शो के दौरान आलिया ने 'राजी' फिल्म का एक गाना गाया। फिल्म के इस गाने का नाम 'ऐ वतन मेरे' है। गाने में उनका साथ सिंगर शंकर महादेवन ने दिया।

इस शो के दौरान आलिया ने फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। कुछ दिन पहले ही 'राजी' फिल्म का टीजर और ट्रेलर लॅान्च हुआ है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टीजर रविवार को साझा किया गया था। टीजर में ही आलिया ने ट्रेलर रिलीज की जानकारी दे दी थी। उन्होंने यह टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। 40 सेकेंड के इस वीडियो में आलिया ग्रे कलर का बुर्का पहना हुआ था।

टीजर में आलिया ने बताई ये सीक्रेट बात

वीडियो में आलिया फोन पर किसी शख्स से बात करती दिखाई देती हैं। फोन की घंटी बजती है, आलिया फोन उठाते ही कहती हैं, ”आदाब मैं बोल रही हूं। उस पार से कोई खबर आई? हां, हां परसों मिल रहे हैं हम, सुबह मिल रहे हैं। हां मैं राजी हूं।” इसके बाद आलिया अंत में चेहरा ढक कर चली जाती हैं। इसके साथ ही आलिया फिल्म ‘राजी’ का टीजर साझा कर सोशल मीडिया पर जानकारी देती हैं कि फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रेल को रिलीज होगा।

'राजी' फिल्म की कहानी

गौरतलब है कि इस फिल्म में आलिया के साथ एक्टर विक्की कौशल मुख्य किरदार निभाएंगे। धर्मा प्रोडक्शन और जंगली पिक्चर्स द्दारा निर्मित फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग कश्मीर, मुंबई और पंजाब में की गई है। आलिया शूटिंग सेट से अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। फिल्म में आलिया कश्मीरी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो स्पाय हैं और 1971 की इंडो-पाकिस्तान जंग के दौरान पाकिस्तान आर्मी अफसर से शादी कर लेती है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई थी जो अब खत्म हो चुकी है।

Updated on:
17 Apr 2018 05:39 pm
Published on:
17 Apr 2018 05:34 pm
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान