24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rising Star 2 Winner: सबको पछाड़ इस कंटस्टेंट के सिर सजा विजेता का ताज!

महीनों से चले आ रहे शो ने ग्रेंड फिनाले में अपने सबसे अच्छे प्रतियोगी को चुन लिया

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Apr 15, 2018

risning star 2

risning star 2

देश का पहला लाइव Reality Show, 'Rising Star 2' आज अपने आखिरी दहलीज को भी पार कर गया। तकरीबन 3 महीने तक चले इस शो के ग्रेंड फिनाले में 4 कंटस्टेंट्स सेलेक्ट हुए। इनमें से सभी को पछाड़ हेमंत ब्रजवासी ने Rising Star 2 का ताज अपने नाम किया।

ग्रेंड फिनाले में रोहन प्रीत, विष्णुमाया,जैद अली और हेमंत ने जगह बनाई थी। शो की पूरी थीम 'उठाओ सोच की दिवार' पर आधारित थी। इस थीम पर पूरे देश से चुने हुए प्रतियोगियों ने दर्जनों बार अपनी मंत्र मुग्ध परफॉर्मेंस से जजस और दर्शकों को का दिल जीता।

बता दें कि पिछले हफ्ते हेमंत ने फिनाले में जगह बनाई थी। रोहनप्रीत ने तुम ही हो गीत गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया और करीब 89 प्रतिशत वोट पाकर फिनाले में जगह बनाई। हेमंत के गाने ने आलिया भट्ट को भी काफी प्रभावित कर दिया था। विष्णु माया जो हिंदी बिल्कुल भी नहीं समझती है उसने देवदास फिल्म का गाना बेरी पिया गाकर करीब 88 प्रतिशत वोट अपने नाम किए।

आलिया भी बनी हिस्सा

आलिया भट्ट ने शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शो में वो अपनी आने वाली फिल्म 'राजी' का प्रमोशन करने पहुंची। यहां पर उन्होंने अपनी फिल्म राजी का गाना 'ऐ वतन' लॉन्च किया। आलिया ने राइजिंग स्टार के मंच पर ये गाना गाया। आलिया का साथ शंकर महादेवन ने दिया। गाने का वीडियो चैनल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

बता दें हाल ही में फिल्म 'राजी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर को महज 6 दिनों में करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म में आलिया भट्ट ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रही हैं जो कि पाकिस्तान की जासूसी करने के लिए शादी करके उनके मुल्क में चली जाती है। फिल्म की कहानी काफी नई बताई जा रही है। यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

राजी की कहानी

राजी एक युवा लड़की की सच्ची कहानी पर आधारित है। उसे खुफिया जानकारी उजागर करने के लिए 1971 में पाकिस्तान भेजा गया था। उस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो रहा था। यह एक साधारण भारतीय लड़की की यात्रा है जिसमें असाधारण परिस्थितियों को फिल्माया गया है। बताते चलें कि मूवी में आलिया भट्ट के अलावा विकी कुशाल अहम किरदार में हैं। फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं। यह 11 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।