
बॅालीवुड स्टार आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर को लेकर चर्चा में हैं। जब से दोनों स्टार्स ने करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम करना शुरू किया है लगातार उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। आखिरी बार यह दोनों स्टार्स सोनम कपूर की शादी में हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए थे। कहा जा सकता है कि इन दोनों की गुपचुप लव स्टोरी शुरू हो चुकी है।
आलिया ने रणबीर को लेकर कही ये बात
हाल में आलिया की फिल्म राजी रिलीज हुई है। इस फिल्म के प्रोमोशन के दौरान आलिया से रणबीर को लेकर एक खास सवाल किया गया। आलिया भट्ट से जब मौजूदा रिलेशनशीप के बारे में पूछा गया, तो आलिया कहना था, 'अगर कुछ ऐसा होगा तो मैं कुछ बोलूंगी क्योंकि मैं इन अफवाहों को स्वीकार नहीं करना चाहती हूं।' अपनी बात को आगे बताते हुए आलिया ने कहा, 'मेरा चेहरा लाल हो रहा है और मैं कंट्रोल नहीं कर सकती।' इसके बाद आलिया भट्ट स्माइल के साथ अपना चेहरा छिपाती नजर आईं।
रणबीर से शादी करना चाहती हैं आलिया
इस रिएक्शन को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया के मन में रणबीर को लेकर लड्डू फूट रहे हैं। वैसे आपको बता दें कुछ साल पहले कॅाफी विद करण के एपिसोड के दौरान आलिया ने बताया था कि वह रणबीर कपूर को पसंद करती हैं। आलिया ने ये भी कहा था कि रणबीर बहुत प्यारे हैं। 'रॉकस्टार' फिल्म के बाद से ही आलिया रणबीर से शादी करना चाहती हैं। खेर अब देखना दिलचस्प होगा की आगे जाकर इनका प्यार परवान चढ़ पाता है या नहीं।
जानें फिल्म 'कलंक' के बारे में
इन दिनों आलिया एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में फिल्म के सेट को लेकर भी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण ने मुंबई में ही पुरानी दिल्ली का एक आलीशान सेट बनवाया है। इस सेट को बनाने में पूरे 15 करोड़ लगे हैं। 1940वें दशक के सेट को काफी सुरक्षा में रखा गया है ताकि इसकी तस्वीरें लीक न हो सकें।