बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस जब जब बनीं जलपरियां, तब-तब लोगों के उड़ा डाले होश, देखें तस्वीरें

फिल्मों से ब्रेक लेकर एक्ट्रेसेस वेकेशन के लिए अलग-अलग जगह घूमने जाती हैं। लेकिन इसमें सबकी एक कॉमन फेवरेट डेस्टिनेशन है मालदीव। यहां लगभग बॉलीवुड का हर सितारा जा चुका है।

2 min read
Kiara Advani

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। उनकी फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं। हालांकि, फिल्मों के अलावा एक्ट्रेसेस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। फिल्मों से ब्रेक लेकर एक्ट्रेसेस वेकेशन के लिए अलग-अलग जगह घूमने जाती हैं। लेकिन इसमें सबकी एक कॉमन फेवरेट डेस्टिनेशन है मालदीव। यहां लगभग बॉलीवुड का हर सितारा जा चुका है। तो आज हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो मालदीव में जाकर जलपरी की तरह समुद्र में तैरती नजर आई हैं।

सारा अली खान

इसमें सबसे पहला नाम आता है सारा अली खान का। क्योंकि वह अभी तक मालदीव के कई चक्कर लगा चुकी हैं। कभी दोस्तों के साथ तो कभी परिवार के साथ। सारा को बस मालदीव जाने का बहाना चाहिए। इतना ही नहीं, वहां जाकर समुद्र में तैराकी भी कर चुकी हैं।

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी भी मालदीव के कई चक्कर लगा चुकी हैं। उनकी भी वेकेशन के लिए मालदीव पसंदीदा जगह है। मालदीव में जाकर उनकी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। वहीं, दिशा भी वहां समुद्र में किसी जलपरी की तरह तैरती नजर आई हैं।

आलिया भट्ट

कुछ वक्त पहले आलिया भट्ट अपने काम से ब्रेक लेकर मालदीव वेकेशन के लिए गई थीं। यहां से उन्होंने अपने कई तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी इस तस्वीर में। इस तस्वीर में वह किसी जलपरी की तरह पानी के अंदर तैरती हुईं नजर आ रही हैं। आलिया की इस फोटो को काफी पसंद किया गया था।

No data to display.

कियारा आडवाणी

शेरशाह फेम कियारा आडवाणी भी मालदीव कई बार घूमकर आ चुकी हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले जब वह मालदीव गई थीं तो उन्होंने भी समुद्र की गहराई का आनंद लिया। पानी में जलपरी की तरह तैरती उनकी ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

श्रद्धा कपूर

इस लिस्ट में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल है। अप्रैल के महीने में श्रद्धा भी वेकेशन के लिए मालदीव गई थीं। यहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। जिसमें एक में वह समुद्र किनारे पानी के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा को घूमने का काफी शौक है। कुछ वक्त पहले वह घूमने के लिए मालदीव गई थीं। यहां पर सोनाक्षी ने भी समु्द्र किनारे फोटोशूट कराया। पानी में लेटी हुईं सोनाक्षी किसी जलपरी से कम नहीं लग रही थीं। उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद किया गया था।

Published on:
18 Sept 2021 05:29 pm
Also Read
View All