5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक वीडियो से खुली थी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की पोल

कुछ वक्त पहले कटरीना व विक्की की सगाई की खबरें भी उड़ी थीं, जिन्हें महज अफवाह बताया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की और कटरीना की डेटिंग की खबरें प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक वीडियो वायरल होने के बाद उड़ी थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 18 Sep 2021, 1:36 PM IST

katrina.jpg

Katrina Kaif Vick Kaushal

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ को लेकर काफी वक्त से खबर आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा जाता है। कई बार विक्की को कटरीना के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने अपने इस रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है। दोनों मीडिया से भी कई बार बचते देखे गए हैं। लेकिन अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि ये सच है कि दोनों डेट कर रहे हैं। इसके बाद कुछ वक्त पहले दोनों की सगाई की खबरें भी उड़ी थीं, जिन्हें महज अफवाह बताया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विक्की और कटरीना की डेटिंग की खबरें प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक वीडियो वायरल होने के बाद उड़ी थीं।

दरअसल, साल २०२० में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भारत में होली मनाई थी। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने घर पर होली की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। निक जोनस भी पत्नी प्रियंका के साथ इसमें पहुंचे थे। वहीं, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे, जैकलीन फर्नांडीस, राजकुमार राव, पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी जैसे सेलेब्स भी इस पार्टी में शामिल हुए थे। निक जोनस की ये पहली होली थी। ऐसे में वह काफी एक्साइटिड थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर होली की कई तस्वीरें व वीडियो शेयर किए थे। निक के एक वीडियो में विक्की और कटरीना भी दिखाई दिए। दोनों साथ में होली खेलते हुए नजर आए।

बेटे टाइगर की तुलना करीना कपूर से करने पर भड़क उठे जैकी श्रॉफ, बोले- मेरा बेटा है तो क्या दाढ़ी के साथ ही पैदा होगा...

बस यहीं से कटरीना और विक्की की डेटिंग की खबरें शुरू हो गई। कटरीना कैफ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ भी जमकर होली खेली थी। तीनों की साथ में एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है। वहीं, बात करें कटरीना और विक्की की तो हाल ही में खबर आई थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। सोशल मीडिया पर ये खबर काफी वायरल हुई। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि ये महज अफवाह है। लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं क्योंकि इस रिश्ते के लिए वह काफी सीरियस हैं।

जब शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा को दिया था शादी का ऑफर, लेकिन एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों कटरीना कैफ रूस में अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर ३ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा, वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। साथ ही, वह ईशान खट्टर व सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगी। वहीं, विक्की कौशल भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन