5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे टाइगर की तुलना करीना कपूर से करने पर भड़क उठे जैकी श्रॉफ, बोले- मेरा बेटा है तो क्या दाढ़ी के साथ ही पैदा होगा…

टाइगर के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ही कुछ लोग उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। कई लोगों ने तो उनकी तुलना एक्ट्रेस करीना कपूर से कर दी थी। ऐसे में अब एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने ट्रोलर्स को फटकार लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 18 Sep 2021, 12:10 PM IST

tiger.jpg

Tiger Shroff

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है बॉलीवुड में कदम रखे हुए। लेकिन उनकी लोगों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अब तक कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने लाखों-करोड़ों का दिल जीता है। उनके डांस को भी काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, टाइगर श्रॉफ को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब टाइगर के पिता व दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने ट्रोलर्स को फटकार लगाई है।

पान मसाला का एड करने पर अमिताभ बच्चन ने दी सफाई, बोले- पैसे मिलते हैं इसलिए सोचना पड़ता है

दरअसल, टाइगर के बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ही कुछ लोग उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। कई लोगों ने तो उनकी तुलना एक्ट्रेस करीना कपूर से कर दी थी। ऐसे में अब एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए कहा है कि क्योंकि टाइगर मेरे बेटे हैं इसका मतलब ये नहीं कि दाढ़ी के साथ ही उनका जन्म होगा। जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘ये माचो-माचो कम्पैरिजन करना गलत है। वह यंग है और अभी भी ग्रो कर रहा है। वह अभी भी बच्चे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। मुुझे खुशी है कि वह वैसा नहीं दिखता है जैसा लोग उससे उम्मीद करते हैं। मतलाब जैकी का बच्चा है तो दढ़ी के साथ ही पैदा होगा क्या?’

इसके बाद करीना कपूर से तुलना किए जाने पर जैकी श्रॉफ ने कहा, आपको उन तुलनाओं और मीम्स पर टाइगर के जवाब को देखना चाहिए। उसे इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह अपने एक्शन को अच्छी तरह जानता है, इसलिए उसे पता था कि जब वह स्क्रीन पर लड़ता है या डांस करता है, तो वह टाइगर की तरह दिखता है। जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, जब कोई एक्टर एक्शन में अच्छा होता है तो उसके लिए डांस करना मुश्किल हो जाता है लेकिन वह दोनों में अच्छा है। डांस में भी और एक्शन में भी।

जब हेमा मालिनी का हुआ भूतों से सामना, रात को सोते वक्त होती थीं ये घटनाएं

बता दें कि ट्रोलिंग में टाइगर भी अपना रिएक्शन दे चुके हैं। अरबाज खान के शो पिंच में जब पहुंचे तो उन्होंने बताया कि डेब्यू से पहले उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। टाइगर कहते हैं कि फिल्म रिलीज होने से पहले तो ट्रोल हुआ ही लेकिन रिलीज के बाद भी लोग मेरे लुक्स को लेकर मुझे ट्रोल करते थे। लोग मुझे बोलते थे ये हीरो है या हीरोइन। ये बिल्कुल भी जैकी दादा जैसा नहीं लगता है। मुझे फिर सभी को अपनी ताकत दिखानी थी। टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत साल २०१४ में रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती से की थी। इस फिल्म में टाइगर की एक्टिंग, डांस और एक्शन देखने को मिला था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन